हस्तनिर्मित रियूजेबल मास्को का किया वित्तरण
हस्तनिर्मित रियूजेबल मास्को का किया वित्तरण
फुलेरा :उत्तर पश्चिम रेलवे राज्य भारत स्काउट वह गाइड जिला एसोसिएशन फुलेरा के तत्वाधान में फुलेरा जंक्शन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क फुलेरा के अधीन कार्यरत रेल कर्मियों को हस्तनिर्मित रियूजेबल मास्कों का वितरण किया गया। वहीं स्काउट के मास्टर घनश्याम कुमावत व राजेश सैनी ने रेल कर्मचारियों को हस्तनिर्मित रियूजेबल मास्क को उपयोग में लेने हेतु सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सही तरीका बताया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे भारत स्काउट गाइड फुलेरा शाखा द्वारा भारत स्काउट व गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे मास्क बैंक कार्यक्रम से प्रेरणा लेते हुए, रेलवे के विभिन्न विभागों जैसे मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, वैगनकेयर कॉन्प्लेक्स, इंजीनियरिंग विभाग में कपड़े के रियूजेबल मास्क बनाकर उपलब्ध करवाए जा चुके हैं एवं मास्क के उपयोग हेतु जागरूक भी किया जा रहा है। वही सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित भी किया जा रहा है।
Comments