मनुष्य को मानसिक तनाव से दूर रहना चाहिए- शर्मा

मनुष्य को मानसिक तनाव से दूर रहना चाहिए- शर्मा



 निशुल्क एक दिवसीय परामर्श शिविर का हुआ आयोजन


चौमू।ग्राम पंचायत ढोढसर स्थित ग्राम पंचायत भवन परिसर में बुधवार को माइंडरूट फाउण्डेशन के तत्वाधान में मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के निदान हेतु एक दिवसीय निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।.                            शिविर समारोह मैं चौमू विधायक रामलाल शर्मा एवं गोविन्दगढ पुलिसथाना प्रभारी अरविन्द भारद्वाज ने कहा कि कोरोना महामारी मैं संकटकालीन परिस्थितियों आम आदमी न केवल शारीरिक अपितु मानसिक रूप से अत्यधिक प्रभावित हुआ है.                                                                                      शिविर में माइंड रूट फाउंडेशन के संस्थापक डाॅ डी.एस.पूनियां ने बताया कि हर महिने के चौथे बुधवार को ग्राम ढोढसर में मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा एवं परामर्श के दौरान निजता बनाये रखने एवं सौशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए मोबाईल क्लिनिक बस तैयार की गयी है l कार्यक्रम के दौरान संस्थान द्वारा एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान के तहत ग्राम पंचायत परिसर में पौधारोपण किया गया । इस मौके पर पूर्व सरपंच शक्ति सिंह जाट महासभा चोमू आमेर अध्यक्ष पवन चोपड़ा कालाडेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा गोविंदगढ़ भाजपा मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह भाजपा नेता भंवर जाट जगदीश यादव सीआईडी सीताराम यादव दिनेश शर्मा रघुवीर सिंह बंशीधर घोंसला सहित अनेक लोग उपस्थित थे l


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे