प्रकृति वंदन

 प्रकृति वंदन                                                                  जयपुर । एच एस एस फाउंडेशन, रोटरी क्लब जयपुर विजन, सनातन सेवा समिति खातीपुरा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं आई एम सी टी एस द्वारा पर्यावरण के प्रति संवेदना व्यक्त करने जनमानस को पेड़ों की महत्ता समझाने व पेड़ों द्वारा प्रकृति के उद्भव से लेकर आज तक अनवरत ऑक्सीजन प्रदान करते रहते हुए समस्त भूमंडल पर पाए जाने वाले जीव जगत को जीवन प्रदान करने में सर्वोपरि तत्व ऑक्सीजन देने हेतु इन पेड़ों को अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के लिए प्रकृति वंदन का कार्यक्रम श्री नर्मदेशवर महादेव मंदिर परिसर अटल पार्क महंत कॉलोनी एवं मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर सिंह भूमि खातीपुरा जयपुर में आयोजित किया गया।                          जहां विधि विधान से स्वस्ति मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर पेड़ों को गंध, चंदन से तिलक कर, अक्षत रोली अर्पित कर मौली से रक्षा सूत्र बांधकर नैवेद्य अर्पण किया गया। समस्त कार्यकर्ताओं को प्रसाद वितरण के उपरांत पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी वृक्षारोपण करने व उनके संरक्षण की शपथ दिलवाई गई।                                                                                  इस अवसर पर रोटरी क्लब जयपुर विजन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वाई पी सिंह, चार्टर प्रेसिडेंट श्रीमती कामिनी माथुर ,निखिल माथुर, सचिव सीए नेहा गर्ग, सीए दीपक राज कुमावत , सनातन सेवा समिति के अध्यक्ष गणेश सिंह नाथावत, हेमेंद्र सिंह ,भीम सिंह ,राम कुमावत, महंत कॉलोनी विकास समिति के पदाधिकारी बालमुकुंद शर्मा, केएल शर्मा, अनिल गौड़, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से हरिओम भारद्वाज, नीरज सोनी ,गोविंद टेलर, राम पारीक, रामनारायण जांगिड़ सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

बजट मेँ कर्मचारियों की उपेक्षा से कर्मचारी वर्ग मेँ घोर निराशा