राज्यों के 1.72 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में चलाया गया टिड्डी नियंत्रण अभियान- कैलाश चौधरी केंद्रीय मंत्री   

राज्यों के 1.72 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में चलाया गया टिड्डी नियंत्रण अभियान- कैलाश चौधरी केंद्रीय मंत्री                       दिल्ली/ जयपुर । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने शनिवार को टिड्डी नियंत्रण को लेकर केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। चौधरी ने कहा कि अब तक टिड्डी झुंडों के फैलाव को रोकने के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब ,गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के 172325 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में उपाय किए गए हैं। इसके लिए केंद्र सरकार के 200 से अधिक कर्मचारी 79 नियंत्रण टीमों के माध्यम से टिड्डी नियंत्रण का कार्य कर रहे हैं ।                                                                                       केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 16 जुलाई की रात को राजस्थान ,गुजरात और उत्तर प्रदेश में टिड्डी नियंत्रण अभियान चलाया गया था। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार को राजस्थान में बाड़मेर के रामसर क्षेत्र में एक टिड्डी विरोधी अभियान को अंजाम दिया। चौधरी के मुताबिक टिड्डी नियंत्रण अधिकारियों (एलसीओ) के द्वारा 16 जुलाई की रात को राजस्थान के 9 जिलों( बाड़मेर जोधपुर बीकानेर नागौर चूरू झुंझुनू सीकर जालौर और सिरोही ) और गुजरात के कच्छ जिले में 23 स्थानों पर टिड्डी नियंत्रण उपाय किए गए।  चौधरी ने बताया की नियंत्रण उपाय के कुल क्षेत्रफल में से केंद्र सरकार ने राजस्थान, मध्य प्रदेश ,पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा राज्य में 172325 हेक्टेयर क्षेत्र में नियंत्रणकारी उपाय किए हैं। इसके लिए वायु सेना और प्राइवेट हेलीकॉप्टर ड्रोन एवं अन्य  संसाधनों के माध्यम से कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे