टीवी हॉस्पिटल में हुआ वृक्षारोपण ,कोरोना वॉरियर्स  का भी हुआ सम्मान   

 टीवी हॉस्पिटल में हुआ वृक्षारोपण ,कोरोना वॉरियर्स  का भी हुआ सम्मान           जयपुर । राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत एवं समाज सेवी संस्था सीड्स के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत राज्य के विभिन्न चिकित्सालयों में वृक्षारोपण  किया गया।                                                                                       इस अभियान के  तहत शनिवार को जयपुर के श्वसन रोग संस्थान ( टी बी अस्पताल)  में नर्सेज चिकित्सालय अध्यक्ष सत्यवीर तवर, शहर संयोजक रंजीत बिजारणिया, सीड्स सचिव इंजीनियर सौरभ शर्मा के नेतृत्व में कार्यवाहक अधीक्षक डॉक्टर नरेंद्र खिप्पल सहित अनेक महिला एवं पुरुष नर्सिंग कर्मियों ने चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण किया ।                                        इस मौके पर लीडर्स ऑफ़ कोरोना वारियर्स के रूप में डॉक्टर नरेंद्र खिप्पल, डॉ राहुल सैनी, नर्सिंग अधीक्षक कल्पना मित्तल, नर्स प्रथम लज्जा देवी एवं नर्स द्वितीय मोहम्मद सिराज का सीड्स और राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन की ओर से                                  नर्सेज प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा ,भूदेव धाकड़, पवन सेन, श्रीमती सीवी, डीजे ,अजीता नायर, वीरेंद्र शेखावत, गगन ददेरिया, धारा सिंह ,शिवराम यादव, के के यादव, केतन जोशी, चंद्रशेखर शर्मा इत्यादि ने सम्मान किया तथा प्रदेश भर में चल रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम की जानकारी दी।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे