113 जोड़ों ने लगाए 113 पीपल वृक्ष.     

113 जोड़ों ने लगाए 113 पीपल वृक्ष                           जयपुर 13 अगस्त lनारायणी दादी सेवा संघ द्वारा गुरुवार को सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर में वृक्षारोपण किया गया l कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए 113 जोड़ों द्वारा 113 पीपल के पेड़ लगाए गए l                                    इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्याधर नगर विधानसभा विधायक व पूर्व मंत्री नरपतसिंह राजवी व पूर्व पार्षद दुर्गेश नंदिनी द्वारा पीपल के पेड़ लगाकर शुभारम्भ किया गया l इस दौरान सेवा संघ की ओर से नारायणी दादी की पूजा अर्चना एव सत्संग किया गया l सभी के लिए जल पान की व्यवस्था भी रखी गई l सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए लोग एक साथ एकत्रित न हो कर कार्यक्रम में शामिल हो आते जाते रहे l                                  नारायणी दादी सेवा संघ की संरक्षक अरुणा गुराडिया ने बताया कि पर्यावरण रक्षा हेतु 13000 पीपल के पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया है l अब तक 3000 हजार के करीब पीपल के पेड़ लगा चुके हैं, जो कि कालवाड रोड , कालक बांध, पापड़ वाले हनुमान जी के पीछे फॉरेस्ट वन विभाग में ,फागी रोड ,आगरा रोड, अचरोल ,दौलतपुरा गौशाला, नवलपुरा, मनोहरपुरा ,रामगढ़ मोड़, मंदिरों में, पार्कों में ,रोड के किनारे, श्मशान आदि में लगा चुके हैं l


                                           सन 2013 से नारायणी दादी सेवा संघ जयपुर में कार्यरत है मां नारायणी की असीम कृपा से अरुणा गुराडिया ने इस कार्य की प्रथम शुरुआत करी l उक्त संस्था से इस भव्य कार्य के लिए तकरीबन 200 लोग सजग रूप से जुड़े हुए हैं l


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे