लोभ का त्याग करना ही शौच धर्म है - प. अभिषेक शास्त्री

                                                                                  झुमरी तिलैया/ कोडरमा।  जैन धर्म का महापर्व पर्युषण का चौथा दिन उत्तम शौच धर्म के रूप में मनाया गया सर्वप्रथम शहर के दोनों मंदिरों में भगवान की शांति धारा और अभिषेक पंडित अभिषेक जी शास्त्री अजय बॉबी जैन सेठी सुबोध जैन भगवान के सानिध्य में भक्तों के द्वारा किया गया आज जैन धर्म के तीर्थंकर पुष्पदंत नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक था जिसे बड़े ही भक्ति भाव से मनाया गया और दोनों मंदिरों में भगवान पर श्रीफल लाडू चढ़ाया गया सुबोध जैन गंगवाल ने अपने भक्तिमय भजन संगीत और पूजा से भक्तों को आनंदित किया सरकार के दिशा निर्देश और सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करते हुए जूम एप के द्वारा लाइव प्रसारण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रसारण प्रशम जैन सेठी सुमित जैन सेठी और राजीव जैन छाबड़ा के द्वारा कराया जा रहा है आज उत्तम शौच धर्म की पूजा की गई शौच धर्म पर प्रकाश डालते हुए अपने प्रवचन में जैन समाज के पंडित अभिषेक जैन शास्त्री ने कहा कि लोभ का त्याग करना ही शौच धर्म है लोभी प्राणी कभी भी संतुष्ट नहीं हो सकता है पूरी दुनिया की सुख संपदा भी अगर उसे मिल जाए तब भी उसकी इच्छाएं समाप्त नहीं होती है लोभ को सभी पापों का बाप कहा गया है लोभी व्यक्ति का मन वचन काय कभी शुद्ध नहीं हो सकता आत्म शुद्धि के लिए शौच धर्म को ग्रहण करना आवश्यक है यानी कि लोभ का त्याग करना है मंदिर की कीमत प्रतिमा से होती है वैसे ही शरीर की कीमत आत्मा से होती है शरीर खत्म होने वाला है परंतु आत्मा कभी भी खत्म नहीं होती है परंतु व्यक्ति लोभ में वशीभूत होकर अपना सब कुछ गवा देता है इसलिए अपना आत्म कल्याण करने के लिए उत्तम शौच धर्म को ग्रहण करना आवश्यक है लोभ के अभाव में ही शौच धर्म प्रकट होता है आज जूम एप के द्वारा किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में आर्जव सेठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान नछय सेठी तृतीय स्थान अर्हम अजमेरा और सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान अनुसा पांड्या द्वितीय स्थान प्रथम गंगवाल तृतीय स्थान संस्कृति पटौदी को मिला 20 प्रतियोगियों ने इसमें भाग लिया था विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा सुमित सेठी ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की निर्वतमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन समाज के मंत्री ललित जैन सेठी उप मंत्री राज छाबड़ा सुरेश झांझरी नरेंद्र झाझंरी ने लोगों को पर्युषण महापर्व की शुभकामनाएं व्यक्त की जैन समाज मीडिया प्रभारी नवीन जैन,राज कुमार अजमेरा ने दी। 


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे