युवक कांग्रेस का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने का लगा है आरोप

युवक कांग्रेस का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने का लगा है आरोप



पाली। (महावीर दाधीच) जिले के पंचायत समिति सुमेरपुर की दुकान के फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा करने के आरोपी युवक कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश राजपुरोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब एक साल पूर्व दर्ज कराए गए मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता को पकड़ा। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


पुलिस निरीक्षक रविन्द्रसिंह खिंची ने बताया कि एक वर्ष पूर्व सुमेरपुर के विकास अधिकारी नारायणसिंह राजपुरोहित ने इस आशय का मुकदमा दर्ज करवाया था कि पंचायत समिति सुमेरपुर की एक दुकान पर जगदीश राजपुरोहित पुत्र जबरसिंह ने कूटरचित दस्तावेज बनाकर कब्जा कर लिया।


उसने विकास अग्रवाल नामक व्यक्ति के माध्यम से कब्जा कर दुकान पर मालिकाना हक जताते हुए पट्टा बनाने का प्रयास किया। जिस पर समिति ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए सरकारी सम्पति को हड़पने के आरोप लगाते हुए राजपुरोहित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी को धर दबोचा।.                                               इसने सुमेरपुर समेत जिलेभर मे एक पूर्व सांसद के अलावा राज्य सरकार के एक मंत्री से नजदीकिया बताते हुए लोगो को चूना लगाया!                                                                 14 लाख से अधिक का दुकान किराया बकाया पंचायत समिति का


Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री