1002 ग्राम पंचायतों के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी

        पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2020


 1002 ग्राम पंचायतों के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी



जयपुर, 22 सितंबर। पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण की 1002 ग्राम पंचायतों में 28 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 24 जिलों के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है।  


 


आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सचिव  श्यामसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पर्यवेक्षकों में भारतीय प्रशासनिक सेवा व राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि  रणवीर सिंह संधू को अजमेर,  शक्ति सिंह राठौड़ को अलवर,  नखतदान बारहठ को बाड़मेर,  सुखबीर सैनी को भरतपुर,  संजय शर्मा को भीलवाड़ा,  छगनलाल श्रीमाली को बीकानेर,  दुर्गेश कुमार बिस्सा को चूरु,  ओम प्रकाश कसेरा को दौसा,  प्रेमसुख विश्नोई को धौलपुर,  अजीत सिंह राजावत को श्री गंगानगर,  सौरभ स्वामी को हनुमानगढ़,  विष्णु चरण मलिक को जयपुर और  गोपाल राम बिरदा को जैसलमेर जिले की पंचायतों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। 


 


 राजपुरोहित ने बताया कि इसी तरह  राजेंद्र प्रसाद शर्मा को जालौर,  हरिमोहन मीणा को झुंझुनू,  कैलाश चंद वर्मा को जोधपुर,  लक्ष्मण सिंह कुरी को करौली,  प्रेमाराम परमार को नागौर,  आशुतोष गुप्ता को पाली,  जितेंद्र कुमार उपाध्याय को प्रतापगढ़,  जसवंत सिंह को सवाई माधोपुर,  राकेश शर्मा को सीकर, डॉ. वृद्धि चंद गर्ग को सिरोही और डॉ. जोगाराम को उदयपुर जिले की पंचायत समितियों के लिए पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी है। 


 


 राजपुरोहित ने बताया कि ये पर्यवेक्षक ग्रामीण सरकार के चुनाव के लिए सभी पर्यवेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग और रिटर्निंग अधिकारी के बीच में कड़ी का काम करेंगे और जिलों से जुड़ी सूचना राज्य चुनाव आयोग को भेजेंगे। 


 


गौरतलब है कि प्रथम चरण की 1002 ग्राम पंचायतों पर 28 सितंबर (सोमवार) प्रातः 7.30 से सायं 5.30 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसके लिए 4679 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्ति के बाद सभी पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना करवाई जाएगी। 29 सितंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा। 


 


इन पंचायतों में कुल 33 लाख 40 हजार 35 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें से 17 लाख 48 हजार 670 पुरुष, 15 लाख 91 हजार 347 महिलाएं और 18 अन्य मतदाता शामिल हैं।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे