दिव्यांग घनश्याम सिंह राष्ट्रीय खेल रत्न से सम्मानित

दिव्यांग घनश्याम सिंह राष्ट्रीय खेल रत्न से सम्मानित



भीलवाड़ा 10 सितंबर । विकट परिस्थितियां और शारीरिक अक्षमता कभी सफलता में बाधा नही बनती है। इसी को साकार किया है भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर कस्बे के बिलेठा गांव के निवासी घनश्याम सिंह रावणा राजपूत ने। दिव्यांग घनश्याम सिंह को स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से दिनांक 05/09/2020 को सम्मानित किया गया। कोरोना महामारी के चलते पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया गया। जिसमे घनश्याम सिंह को स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। स्वर्ण भारत परिवार के अध्यक्ष पीयूष पंडित, महिला अध्यक्ष श्रीमती अंजू पंडित, रोशन लाल, श्रीमती कंचन शर्मा, शताब्दी अवस्थी में दिव्यांग कल्याण बोर्ड ने तैराकी खेल क्षेत्र में योगदान को देखते हुए घनश्याम सिंह को सम्मानित किया गया। पूरे भारत से 101 दिव्यांग खेल प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व चौथा राज्य स्तरीय दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स मार्च 2020 में जोधपुर में आयोजित किया गया जिसमें सिंह ने तैराकी प्रतियोगिता में एक गोल्ड, एक सिल्वर व एक कांस्य पदक हासिल किया था।


 घनश्याम सिंह वर्तमान में राजस्थान पशुपालन विभाग के पशुधन सहायक के पद पर राजकीय पशु चिकित्सा उपकेंद्र, कुंडिया कला में अपनी सेवाएं दे रहे है।


             घनश्याम सिंह ने कहा  कि मैं एक पैर से दिव्यांग हूँ, और चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। लेकिन मेने कभी अपने आपको दिव्यांग महसूस नही होने दिया। मेरे माता-पिता ने मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और मेरा हौसला बढ़ाया। साथ ही मेरे दोस्त मेरे मार्गदर्शक है जो समय-समय पर मुझे आगे बढाने के लिए प्रयास करते रहते है।


          घनश्याम सिंह ने बताया कि मेरा लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेकर गोल्ड मैडल प्राप्त करना है जिससे मेरे देश का नाम ऊंचा हो सके। इसके लिये मैं निरंतर तैराकी का अभ्यास कर रहा हू।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे