हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह का बलिदान दिवस मनाया।

हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह का बलिदान दिवस मनाया



भीलवाड़ा 23 सितम्बर। सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष भँवर सिंह भाटी के नेतृत्व में हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर प्रथम विश्व युद्ध के महानायक हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 102 वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दी गई।*


               इस दौरान जिलाध्यक्ष भँवर सिंह भाटी ने बताया कि मेजर दलपत सिंह शेखावत के नेतृत्व में 1918 में इजरायल में भारतीय सेना का प्रतिनिधत्व करते हुए हाइफा शहर को जर्मनी सेना को हरा कर आजाद करवाया था। मेजर दलपत सिंह ने 900 सेनिको के साथ मिलकर तलवारो से तोपो और बंदूको का सामना करते हुए जर्मनी के सवा लाख से ज्यादा सेनिको को मारकर इजरायल के हाइफा शहर को आजाद करवाया था। आज के दिन को इजरायल हाइफा डे के रूप में मनाता आ रहा है और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मेजर दलपत सिंह शेखावत व शहीद हुए भारतीय सेनिको को श्रधांजलि अर्पित करता है। मेजर दलपत सिंह शेखावत को मरणोंपरांत सेना के सर्वोच्च सम्मान मिलिट्री क्रॉस से सम्मानित किया गया।


         भारत मे हर वर्ष दिल्ली में त्रिमूर्ति चौराहे पर भारतीय सेना द्वारा मेजर दलपत सिंह व भारतीय सेनिको को श्रधांजलि अर्पित की जाती है।


         रावणा राजपूत समाज द्वारा पूरे भारत वर्ष में इस दिन को मेजर साहब के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है व उन्हें श्रधांजलि दी जाती है।


       आज संस्थान अध्यक्ष भँवर सिंह भाटी के नेतृत्व में रावणा राजपूत समाज के जोधडास स्थित हाइफा हीरो सामुदायिक भवन पर रावणा राजपूत समाज द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दी गई।


         इस दौरान संस्थान के बाबू सिंह राणावत, पीरू सिंह गौड़, जितेंद्र सिंह कानावत, सोहन सिंह सोलंकी हनुमान सिंह, कैलाश चन्द्र शर्मा व समाजबंधुओ द्वारा श्रधांजलि अर्पित की।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे