महाराष्ट्र के टैक्सी चालक हत्याकांड में तीसरा मुलजिम गिरफ्तार 

 महाराष्ट्र के टैक्सी चालक हत्याकांड में तीसरा मुलजिम गिरफ्तार                                                                                                                                                          लाश को शिवदासपुरा थाना इलाके में डाल दिया था


 



                        (तीसरा आरोपी भोलू जादौन)                   जयपुर 25 सितंबर l मनोज कुमार पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शेष मुलजिम की गिरफ्तारी के लिए  अवनीश शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण व  अर्जुन राम चौधरी सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू प्रसाद थानाधिकारी शिवदासपुरा को ठाणे महाराष्ट्र के फरार मुलजिम की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे ।


 टैक्सी चालक विजय किशन घाडगे को 28 अगस्त 2020 को रत्नागिरी महाराष्ट्र से पूर्व में गिरफ्तार हत्या की मुलजिम विक्रम व विजय किराए पर लेकर आए थे और उसकी हत्या कर लाश  30 अगस्त को इलाका थाना शिवदासपुरा में डाल दी थी जिसकी पहचान होने पर ठाणे महाराष्ट्र के टैक्सी चालक को किराए पर जयपुर लेकर आए विक्रम और विजय को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था अब उनके शेष रहे साथी अभिषेक सिंह उर्फ भोलू जादौन पुत्र सत्येंद्र सिंह उम्र 20 साल निवासी गांव गुर्जा नोरावली पुलिस थाना सबलगढ़ जिला मुरैना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है वह बाल अपचारी वह विक्रम व विजय के साथ मिलकर टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर टैक्सी लूट ले गए थे । टैक्सी को पहले ही विक्रम की सूचना पर बरामद कर लिया गया है ।हत्या के फरार मुलजिम अभिषेक को कल दिनांक 23 नौ 2020 को शाम को जयपुर से गिरफ्तार किया गया है आज न्यायालय में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है मुलजिम अभी पुलिस रिमांड पर है ।                          गिरफ्तार करने मैं योगदान करने वाली टीम थानाधिकारी शिवदासपुरा मुकेश कुमार उप निरीक्षक ,कांस्टेबल मुनीराम कांस्टेबल, पूरण, इकराम,कांस्टेबल कमलेश चावला पुलिस थाना शिवदासपुरा तथा पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के कार्यालय में तैनात कांस्टेबल राम सिंह व कांस्टेबल लोकेश  शामिल रहे l


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे