निर्भया स्क्वायड ने मनाया अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 

 निर्भया स्क्वायड ने मनाया अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 


 कानूनी साक्षरता का जगाया अलख"📚📖


जयपुर 9 सितंबर। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं निर्भया स्क्वॉड की नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने बताया कि कहा जाता है ''बिन अक्षर सब सून' इसी के मद्देनजर विश्व साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत हुई है।                                     हर साल 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय/ विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है क्योंकि विश्व की आधे से ज्यादा समस्याओं की जड़ अशिक्षा है इसलिए ही 1966 में यूनेस्को ने शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा विश्व भर के लोगों का इस तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रतिवर्ष 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय/ विश्व साक्षरता दिवस मनाने का निर्णय लिया था।


साक्षरता दिवस का उद्देश्य बच्चे, वयस्क, महिलाओं और बूढ़ों को साक्षर बनाना है। आखिर कैसे  कानूनी साक्षरता को जन जन तक पहुंचाया जाएं इसके लिए निर्भया सड़कों पर उतरी है हर व्यक्ति को साक्षर बनना होगा "जब पढ़ेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया"..... इसी कड़ी जयपुर पुलिस जनता को कानूनी रुप से लीटरेट बनाने के लिए उनके अधिकारों के बारे में जगाने के लिए घर घर जाकर कानून की जानकारी दी जा रही है "जागेगा जयपुर तभी तो आगे बढ़ेगा जयपुर " कानून आप की सुरक्षा के लिए ही बनाया गया है आप को आपके अधिकार दिलाने के लिए ही बनाया गया है आपको कानून के बारे में जागृति अति आवश्यक है इसलिए राजस्थान पुलिस घर-घर जाकर बच्चों को बुजुर्गों को महिलाओं को कानून के बारे में उनके अधिकारों के बारे में जागृति दे रही हैl.          कानून आप की सुरक्षा के लिए ही है प्लीज इसे ना तोड़े और इसे फोलो करें जैसे कि उन्होंने स्लोगन लगा कर अवगत कराया है डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव गाड़ी चलाते समय हेलमेट लगाएं यह आपकी सुरक्षा के लिए है ट्रैफिक नियमों का पालन करें l कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है l अतः गाइडलाइन का पालन करें मास्क लगाएं सामाजिक दूरी बनाए रखें महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090,100,112,8764868200 के बारे में जानकारी दी l


Comments

Popular posts from this blog

एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा ने की राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी

ब्यावर के जिला बनने की भविष्यवाणी हुई सत्य साबित

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन