प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर दिव्यांगों, जरूरतमंदों की मदद करें: डॉ. सतीश पूनियां

 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर दिव्यांगों, जरूरतमंदों की मदद करें: डॉ. सतीश पूनियां


भाजपा द्वारा प्रदेशभर में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम


 


जयपुर, 13 सितम्बर। प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी का 70वां जन्मदिवस ‘‘सेवा सप्ताह’’ के रूप में मनाया जायेगा। भाजपा द्वारा प्रदेशभर में 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक ‘‘सेवा सप्ताह’’ के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुये कहा कि जिस तरह कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के आह्वान पर भाजपा ने देशभर में करोड़ों लोगों की जनसेवा कर सरोकारों की राजनीति की, उसी तरह नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम में दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों की मदद करें, ब्लड एवं प्लाज्मा डोनेशन, वृक्षारोपण, गांवों में स्वच्छता अभियान, कच्ची बस्ती एवं कोविड अस्पतालों में फल वितरण इत्यादि सामाजिक कार्य कर जरूरतमंदों की मदद करें। 


डॉ. पूनियां ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन जन सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है, उसी तरह प्रेरणा लेकर हम सबको पूरे सप्ताह जन सेवा को नारायण सेवा मानकर प्रदेशभर में सेवा कार्यों का नया इतिहास बनाना है।


‘‘सेवा सप्ताह’’ कार्यक्रम के समन्वयक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बताया कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी  का जन्मदिवस 17 सितम्बर को है। गत कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘‘सेवा सप्ताह’’ के रूप में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस मनाया जाता है। इस अभियान के अन्तर्गत सेवा एवं स्वच्छता से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। 


उन्होंने बताया कि 14 सितम्बर को प्रदेश के आदेशानुसार कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए भाजपा महिला मोर्चा एवं आई.टी. विभाग माननीय मोदी जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर 70 स्लाईड की प्रदर्शनी सोशल मीडिया पर प्रचारित करेगा। 15 सितम्बर को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा 70 स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जायेगा। 16 सितम्बर को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा 70 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपकरण एवं 70 गरीब भाईयों-बहनों को चश्मा प्रदान करेगा। 


17 सितम्बर को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रत्येक मण्डल में 70 वृक्षारोपण के कार्यक्रम करेगा एवं 70 गरीब बस्ती व अस्पतालों में फल वितरण करेगा। 18 व 19 सितम्बर को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश में सभी जिला स्तर पर 70 बन्धुओं का ब्लड़ डोनेशन कार्यक्रम एवं स्थानीय आवश्यकतानुसार अस्पतालों के माध्यम से 70 प्लाज्मा डोनेशन के कार्यक्रम करेगा। 20 सितम्बर को भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा द्वारा जिले के 70 शक्ति केन्द्र अथवा ग्रामों का चयन कर स्वच्छता अभियान चलायेगा।


भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि ‘‘सेवा सप्ताह’’ कार्यक्रम के साथ-साथ भाजपा द्वारा 25 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। जिनमें 25 सितम्बर को प्रेरणास्त्रोत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय  की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम करना, प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ताओं द्वारा घरों में भाजपा का झण्डा सपरिवार लगाना एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित करना, प्रत्येक जिले में एक पार्टी विचारधारा एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। साथ ही 25 सितम्बर को प्रदेशभर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प सप्ताह रहेगा।


27 सितम्बर को प्रत्येक शक्ति केन्द्र स्तर पर प्रधानमंत्री  की ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम को सुनने एवं मण्डल कार्यसमिति द्वारा प्रवास की व्यवस्था की जायेगी। 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर स्थानीय उत्पादों की/संस्थाओं को सूचीबद्ध कर उनसे वर्चुअल संवाद की व्यवस्था करना, 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज की जानकारी वर्चुअल माध्यम से प्रत्येक मण्डल तक देने की व्यवस्था करना एवं विशेषज्ञों द्वारा उद्बोधन की व्यवस्था करना, बूथ स्तर पर आत्मनिर्भर भारत पैकेज की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने की व्यवस्था करना आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।


कटियार ने बताया कि सभी कार्यक्रमों के लिए पार्टी द्वारा विभिन्न अभियानों के प्रभारी मनोनीत किये गये हैं, जिनमें ‘‘सेवा सप्ताह’’ अभियान के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, प्रदेश मंत्री मधु कुमावत एवं विजेन्द्र पूनियां, आत्मनिर्भर अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलका सिंह गुर्जर, प्रदेश मंत्री महेन्द्र जाटव, राष्ट्रीय शिक्षा नीति अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी,  नाहरसिंह जोधा, आन्दोलन अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा, कार्यक्रम समन्वय एवं मॉनिटरिंग अभियान के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी एवं वंदना नोंगिया को जिम्मेदारी दी गई है।  


 


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे