सुनील भिंडा बने आजाद समाज पार्टी यूथ विंग प्रदेशाध्यक्ष

सुनील भिंडा बने आजाद समाज पार्टी यूथ विंग प्रदेशाध्यक्ष



जयपुर। आजाद समाज पार्टी ने राजस्थान प्रदेश में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुनील भिंडा को आजाद समाज पार्टी के यूथ विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तरफ से शनिवार को शहर के सी-स्कीम स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता आयोजित कर राजस्थान में नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए।                                         प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के राजस्थान प्रदेश प्रभारी सतपाल चौधरी ने रहीस अहमद मलिक को राजस्थान प्रदेश का सह प्रभारी और अनिल धेनवाल को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करते हुए नियुक्ति पत्र दिया।                              इस मौके पर सतपाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके पद की शुभकामनाएं देते हुए ये विश्वास जताया है कि राजस्थान में पार्टी को एक बढ़िया नेतृत्व मिलेगा और सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर पार्टी को ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। साथ ही उन्होंने पत्रकारों को बताया कि देश में चल रहे वर्तमान हालातों से सबक लेते हुए पार्टी एक नए भारत के निर्माण का पुरजोर प्रयास करते हुए आगामी सभी तरह के चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगी।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे