भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई



जयपुर, 02 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया पर भी महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी को नमन कर श्रद्धांजलि दी।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने ट्वीट कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को नमन कर श्रद्धांजलि दी। डाॅ. पूनियां ने कहा कि, जय जवान, जय किसान के उदघोषक, सादा जीवन और उच्च विचार की परिभाषा को चरितार्थ करने वाले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन। उन्होंने महात्मा गांधी जी को नमन करते हुए कहा कि, भारत की आजादी और सामाजिक उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले अहिंसा के पुजारी, हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को कोटि-कोटि नमन।


चन्द्रशेखर ने कहा कि, स्वदेशी स्वावलंबन, सदाचार और दलित उत्थान के लिए सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले पूज्य महात्मा गांधी जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने शास्त्री जी को नमन करते हुए कहा कि, सादा जीवन, उच्च विचारों के संवाहक, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को सादर नमन। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा का पाठ पढ़ाया और देश को आजादी दिलाई, उन्होंने स्वच्छता का संदेश दिया, जिसको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज से 6 साल पहले अभियान के रूप में लिया जो कि आज आन्दोलन का रूप ले चुका है।


प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी ने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि आत्मनिर्भता के विकास का रास्ता गांवों से होकर जाता है, गांवों के किसान, मजदूर का उत्थान करने पर ही देश सही मायनों में उत्थान करेगा और आत्मनिर्भर होगा।


पुष्पांजलि कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, किसान मोर्चा के महामंत्री शैलाराम सारण, राजेन्द्र मीणा शेखपुरा, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सिंह बेढ़म, ओ.पी.यादव, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति परनामी, पूर्व उपमहापौर मनीष पारीक, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजेश गुर्जर, प्रदेश पेनलिस्ट लक्ष्मीकान्त भारद्वाज, जयपुर शहर आई.टी. संयोजक अजय विजयवर्गीय, अजय पारीक, कुलवंत सिंह आदि जयपुर शहर के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।


 


 


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे

18 जून को सुविख्यात ज्योतिषी दिलीप नाहटा पिंकसिटी में जयपुर वासियों को देंगे निशुल्क सेवा