हवामहल विधायक डॉ. महेश जोशी के नेतृत्व में होगा विकास- अजय कुमार सैनी

हवामहल विधायक डॉ. महेश जोशी के नेतृत्व में होगा विकास- अजय कुमार सैनी



जयपुर नगर निगम चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही पार्षद प्रत्याशियो में भी टिकट के लिए होड़ मची है। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी पार्टियों के सामने दावेदारी पेश कर रहे हैं। टिकट की दौड़ में वार्ड नंबर 14 से भी कई प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नगर निगम वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस नेता अजय कुमार सैनी ने भी कांग्रेस से दावेदारी की है। अजय कुमार सैनी कांग्रेस में रहकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। सैनी युवा कांग्रेस हवामहल विधानसभा से पूर्व महासचिव रह चुके हैं। कांग्रेस नेता अजय कुमार सैनी ने बताया कि राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक और हवामहल विधायक डॉ महेश जोशी के नेतृत्व में सभी वार्डों का विकास होगा। महेश जोशी आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए सदैव आगे रहते हैं। उन्होंने जयसिंहपुरा खोर में भी कई कॉलोनियों में विकास कार्य करवाए हैं और वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान कर आमजन को कई सौगातें दी है।


वर्तमान में जनता युवा और शिक्षित नेता चाहती है, जो समाज और अपने वार्ड की परेशानियों को दूर कर सके। अजय कुमार सैनी का कहना है कि अगर पार्टी का विश्वास और जनता का साथ मिला तो हवामहल विधायक डॉ. महेश जोशी के नेतृत्व जीतकर में वार्ड नंबर 14 के लिए जनता की सेवा में तत्पर रहूंगा। साथ ही वार्ड में आमजन की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगा।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे