हिन्दुस्तान जिंक के प्रदूषण से ज़न जीवन बर्बाद- इरफान मंसूरी.   

हिन्दुस्तान जिंक के प्रदूषण से ज़न जीवन बर्बाद- इरफान मंसूरी.                                                                                 चित्तौड़गढ़ l*पुठोली ग्राम स्थित हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड संयत्र के विरुद्ध .असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इरफान अहमद मंसूरी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और हिंदुस्तान जिंक प्रशासन को स्थानीय किसानों ,मजदूरों एवं संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों व क्षेत्र वासियों की समस्याओं के समाधान हेतु  ज्ञापन दिया!*


ज्ञापन में *जिला अध्यक्ष अर्जुन खटवानी ने* बताया हिंदुस्तान जिंक के लिए ग्रीन बेल्ट विकसित करने के हेतु बिलिया गांव के निजी कृषि भूमि अधिग्रहण की गई कई किसानों को उसका मुआवजा नहीं मिला और संयंत्र प्लांट के पास किसानों की करीब पंद्रह सौ बीघा जमीन बंजर पड़ी हुई है उसमें फसल नहीं होती जमीन में एसिड की मात्रा से उन किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिले मुआवजा निश्चित दिनांक बताई जाए l


                                          *प्रदेश महासचिव इरफान अहमद मंसूरी* ने बताया की उक्त संचालित संयंत्र द्वारा हो रहे भयंकर प्रदूषण की वजह से आसपास के संपूर्ण क्षेत्र के कई गांव मानव जीवन खेती-बाड़ी और पशुपालन बर्बाद हो चुका है दिनों दिन मानव जीवन का स्वास्थ्य पर बुरा असर हो रहा है खेत बंजर हो गए कुए का पानी जहर होकर पीने लायक नहीं रहा सिंचाई में भी इसका लाभ नहीं मिल रहा इन समस्याओं से निजात दिलाने में कंपनी की भविष्य की क्या कार्ययोजना है *जिला उपाध्यक्ष व सह प्रभारी शेरा पहलवान* ने बताया आए दिन क्षेत्रवासी परेशान हो रहे हैं और नगरी बिलिया गांव मूंगा खेड़ा पानी के अंदर एसिड होने के कारण पशु मर रहे हैं कंपनी उसकी ओर ध्यान नहीं लगा रही है l                            *कामगार किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रतन शर्मा* ने बताया प्रथम प्राथमिकता लोकल बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले और कोरोना वायरस के कारण लगे लोग डाउन में उक्त संयंत्र में कई मजदूरों को बिना नोटिस दिए कार्यमुक्त कर दिया ऐसे दौर में उनके परिवार की चिंता किए बिना आपके प्रबंधन का यह निर्णय मानवीय मूल्यों के विपरीत है मजदूरों को कब तक कंपनी पूर्ण कार्य मजदूरी मिल पाएगी इन समस्याओं के संबंध में प्रशासन के माध्यम से हिंदुस्तान जिंक के प्रशासन से कमियों को पूर्ण जानकारी हासिल कर किसानों मजदूरों एवं कार्यरत कर्मचारियों के हितों की रक्षा करवाई जाए ताकि उनका आर्थिक मानसिक एवं स्वस्थ संबंधी शोषण बंद हो सके! 


इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष फतेह सिंह जिला सदस्य सद्दाम हुसैन रतन अहीर किशन अहिर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे l


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे