राष्ट्रीय मंत्री डाॅ. अलका गुर्जर का महिला मोर्चा ने किया स्वागत

राष्ट्रीय मंत्री डाॅ. अलका गुर्जर का महिला मोर्चा ने किया स्वागत 


आत्मनिर्भर भारत अभियान देश के हर परिवार को सक्षम बनायेगा: डाॅ. अलका गुर्जर



जयपुर, 01 अक्टूबर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कार्यकारिणी में राजस्थान से डाॅ. अलका गुर्जर को राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व मिलने की खुशी से राजस्थान भाजपा के कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास का संचार हुआ है और यह प्रबल विश्वास सुदृढ़ हुआ है कि निस्वार्थ भाव से संगठन की विचारधारा के अनुरूप मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी यथोचित सम्मान प्रदान करती है।


आज भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर राजस्थान में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा जयपुर देहात दक्षिण महिला मोर्चा कें अनेकों पदाधिकारियों व महिला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री डाॅ. अलका गुर्जर का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


डाॅ. अलका गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र प्रथम की संकल्पना को मूल आधार मानकर मैं हमेशा की तरह सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहूंगी।


डाॅ. अलका गुर्जर ने कहा कि आज पूरे विश्व में कोरोना जैसी आपदा के कारण असमंजस की स्थिति है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की जो संकल्पना हम सभी के समक्ष रखी है उसको अपने दैनिक जीवन में उतार कर हम सभी इस विषम परिस्थिति में भी अपना और अपने परिवार का ख्याल रख सकते हैं तथा मां भारती के वैश्विक सम्मान को कायम रखने में अपना योगदान दे सकते हैं। आत्मनिर्भर भारत अभियान देश के हर परिवार को विपरीत परिस्थतियों का सामना करने में सक्षम बनायेगा।


स्वागत कार्यक्रम के इस अवसर पर भाजपा राजस्थान महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मंजू शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीता खेतान, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति परनामी, प्रदेशमंत्री सुमन मीणा, भाजपा जयपुर देहात दक्षिण महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम यादव सहित अनेकों महिला कार्यकर्ताओं ने डाॅ. अलका गुर्जर का स्वागत किया और उन्हें आश्वस्त किया कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने परिवार में, मोहल्ले में, जागरूकता लाएंगे और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।


 


  


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे