विफा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारणी का हुआ विस्तार

विफा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारणी का हुआ विस्तार


शोभा सारस्वत प्रदेश उपाध्यक्ष व कुसुम शर्मा श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष मनोनीत... 



बीकानेर 27 अक्टूबर । विप्र फाउंडेशन जोन 1 बी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के अनुमोदन से महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष मंजु शर्मा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।


समाज के प्रति कर्मठता योग्यता समपर्ण भाव को देखते हुए संगठन की रीति नीति का अनुसरण करते हुए विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष मंजू शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शोभा सारस्वत बीकानेर को प्रदेश उपाध्यक्ष, सीमा मिश्रा नोखा को बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष तथा कुसुम शर्मा को श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।


महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आशा पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष मीना आचार्य, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश रामपुरा, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष भँवर पुरोहित, प्रदेश संगठन महामंत्री देवेंद्र सारस्वत, कोषाध्यक्ष धनसुख तावनियां, बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष प्रवीण गौड़, जिला महामंत्री रवि शर्मा, युवा प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा, वीसीसीआई अध्यक्ष सीए सुधीष शर्मा, महामंत्री गोपाल जोशी, देहात युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इतिहास गौड़ तथा महामंत्री दिनेश सारस्वत नोखा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रसन्नता जताई और समाज और संगठन में मजबूती से कार्य करने की बात कही। 


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे