भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया के स्वास्थ्य में सुधार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया के स्वास्थ्य में सुधार


 मेदांता अस्पताल के स्टाफ का किया आभार व्यक्त 



जयपुर, 09 नवम्बर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के स्वास्थ्य मंे काफी सुधार है। डाॅ. पूनियां ने ट्वीट कर यह जानकारी दी, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत के प्रसिद्ध मेदांता अस्पताल की प्रतिभाशाली डाॅक्टर सुशीला कटारिया जिन्होंने मुझे कोरोना से मुक्त कराकर मेरे जीवन को एक नया संबल दिया। 


डाॅ. पूनियां ने ट्वीट में कहा कि मेदांता के समस्त डाॅक्टर्स, अधिकारियों और कर्मचारियों का ह्दय से आभार व्यक्त करता हूं कि उनके सदप्रयासों से मुझे आरोग्य मिला। गौरतलब है कि पिछले दिनों बुखार एवं स्वास्थ्य में गिरावट के चलते डाॅ. पूनियां मेदांता अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ के लिए भर्ती हुए थे, अब उनकी हालात में सुधार है और शीघ्र ही अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल सकती है।  


चिकित्सकों ने डाॅ. पूनियां को सोशल डिस्टेंसिंग एवं पूर्ण आराम करने की सलाह दी है। चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार डाॅ. पूनियां कुछ समय के लिए कार्यकर्ताओं एवं आमजन से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। 


केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा इत्यादि प्रदेश एवं देश के प्रमुख नेताओं ने फोन कर डाॅ. पूनियां के स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली। 


 


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे