युवा जितना नशे से दुर रहेगा उतना ही अपराध कम होगा-दीपक भार्गव

युवा नशे से जितना दूर रहेगा उतना ही अपराध कम होगा - दीपक भार्गव                                                      कपासन। महिलाओ पर बढते अत्याचार पर यदि अंकुश लगाना है तो घर पर भाई व बेटे को सुधारना आवश्यक है उक्त विचार जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने नगर के राजराजेश्वर तालाब की पाल  पर आयोजित आवाज कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओ ओर युवाओ का संम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। 


एसपी भार्गव ने कहा कि महिलाओ पर होने वाले घरेलु अत्याचारो में महिलाओ की भी भागीदारी रहती है। घर से बाहर होने वाले लैगिक अपराध पर यदि लगाम लगाना है तो सबसे पहले घर में अपने भाई व बैटे को अनैतिकता से दुर रखना होगा। वही उनके क्रियाकलापो पर भी नजर रखनी होगी। उन्होने कहा कि युवा जितना नशे से दुर रहेगा उतना ही अपराध कम होगा। माताओ से अनुरोध है कि घर के पुरूष सदस्यो का यह भी घ्यान रखे कि कही उसकी संगती नशा खोरो से तो नही है।


वही समारोह को सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सरीता सिह ने महिलाओ के खिलाफ होने वाले अपराधो पर कार्यवाही व जागरूकता विषय पर  सम्बोधित करते हुए महिला अपराधो पर अकुश लगाने और पुलिस द्वारा स्थापित महिला डेस्क गरिमा व अन्य हेल्प लाईन की विस्त्तृत जानकारी दी। 


आवाज कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकत्ता राजकुमारी सौमानी व सत्यनारायण आचार्य ने कपासन पुलिस द्वारा नगर सहित क्षैत्र में नशा खोरी पर अंकुश लगाने के लिये कपासन थानाधिकारी हिमाशु सिह राजावत व डीएसपी दलपत सिह भाटी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पेन्सनर समाज द्वारा लम्बे समय से स्मेक , नशामुक्ति  के लिये उठाये गये कदम के लिये धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बेस्ट पुलिसिग के लिये कास्टेबल जितेन्द्र गुर्जर व रतन लाल का समारोह में अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल सौमानी ने किया। 


 कार्यक्रम में  पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने सामाजिक कार्यकत्ता सत्यनारायण आचार्य,मंजुदेवी आचार्य, ललीत टांक, भुवनेश व्यास व पेन्सनर समाज के अध्यक्ष रामनारायण शर्मा का दुप्टटा ओडा कर अभिनन्दन किया। ।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नाहटा को कई संस्थाएं करेंगी सम्मानित

टी- 20 वर्ल्ड कप का विजेता भारत बन सकता है- दिलीप नाहटा