मानदेय नहीं मिलना महिलाओं की भावनाओं पर कुठाराघात: रामलाल शर्मा

मानदेय नहीं मिलना महिलाओं की भावनाओं पर कुठाराघात: रामलाल शर्मा



जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व विधायक रामलाल शर्मा ने राजस्थान की सरकारी स्कूलों में पोषाहार बनाने वाली महिलाओं को मानदेय नहीं मिलने को लेकर राजस्थान सरकार को आड़े हाथों लिया है।                                 


                                                                           विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में लगभग 66 हजार से अधिक स्कूले हैं और स्कूलों के अंदर पोषाहार बनाने व खाना बनाने के लिए लगभग 1 लाख 9 हजार 9 सौ 92 महिलाएं काम कर रही हैं और अगस्त के बाद इन महिलाओं को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। विधायक शर्मा ने कहा कि पोषाहार बनाने वाली महिलाओ को 1320 रुपये मानदेय दिया जाता है। राजस्थान की सरकार को कम से कम ऐसे संवेदनशील विषयों के प्रति गंभीर रहना चाहिए। जहां एक और कोविड की लड़ाई चल रही है। जिनके पास रोजगार था, वे भी रोजगार विहीन हुए हैं। उसी तरीके से इन महिलाओं को मानदेय नहीं मिलना, इनकी भावनाओं पर कुठाराघात है। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की सरकार संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इन महिलाओं के मानदेय को तुरंत जारी करें, ताकि इनके परिवार में भी खुशहाली आ सके।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे