*कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया*

 *कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया*


जयपुर। केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के तत्वावधान में सम्मान समारोह-2020 शनिवार को एमआई रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दी राजलक्ष्मी महिला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सी ईओ इकबाल खान रहे।.                                                                                           


                                                                                  वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजकरण चौहान ने की एवं विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता मुस्तफा कुरेशी व निर्माता-निर्देशक मंजूर अली कुरेशी एवं राजस्थानी फिल्मों के निर्माता एन.के. मित्तल रहे। सभी अतिथियों के हाथों कोरोना योद्धाओं को मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रोग्राम में चीफ गेस्ट मोहम्मद इकबाल खान ने कहा कि काम करने वालों का सम्मान करते रहने से ऐसे लोगों का हौसला अफजाई होता है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे करोना योद्धा हैं तो समाज में किसी तरह से कोई व्यक्ति कभी परेशान नहीं होगा और कभी बुराईया नहीं फेल सकेंगी। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मुस्तफा कुरेशी ने इस मौके पर सभी अतिथियों का दिल की गहराइयों से इस्तकबाल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तेजकरण चौहान ने सम्मानित होने वाले सभी कोरोना योद्धाओं को और ज्यादा साहस के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शकील पठान का भी उन्होंने धन्यवाद किया, जो कोरोना में बहुत ही जुझारू रूप से लोगों की सहायता करते रहे। सम्मान समारोह के संयोजक निर्माता निर्देशक मंजूर अली कुरैशी की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे