स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने बजाई हड़ताल की बिगुल

 स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने बजाई हड़ताल की बिगुल                                                     


                             कोरोना वैश्विक महामारी में सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभाने वाला विभाग स्वास्थ्य विभाग है,और स्वास्थ्य विभाग की नींव स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी (RHO,ANM MPW) हैं,और कोरोना महामारी में अपना विशेष योगदान दिए हैं। कोरोना हो या अन्य कोई भी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रत्येक गतिविधियों में स्वास्थ्य संयोजकों का कार्य प्रसंशनीय रहा है। अपने *मुख्य मांग 2800 ग्रेड पे* के लिए अनेकों बार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के बाद भी लगातार 20 वर्षों से वेतन विसंगति से जूझ रहे हैं।कॉंग्रेस सरकार के घोषणा पत्र में स्वास्थ्य संयोजक के लिए भी स्थान दिया गया है। *स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छ ग द्वारा प्रान्तव्यापी एक दिवसीय धरना एवम रैली प्रदर्शन 23 जनवरी 2021* शनिवार को किये जाने का निर्णय लिया गया है।इसी तारतम्य में सारंगढ ब्लॉक (जिला रायगढ़) से भी सभी स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल में जाने हेतु तत्पर है। *एक प्रेस वार्ता में ब्लॉक अध्यक्ष एल आर रत्नाकर  ने बताया कि अगर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल से  संतोषजनक परिणाम नही मिला,तो आगामी कोरोना टीकाकरण महा अभियान पर ग्रहण लग सकता है।* अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग के नींव स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों का वेतन विसंगति कब दूर होगी।


 *दीपक कुमार प्रिया*

 *स्टेट ब्यूरो चीफ छत्तीसगढ़*।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे