पीपीआई ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कमान राजेश ठाकुर को सौंपी

पीपीआई ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कमान राजेश ठाकुर को सौंपी 


4 अन्य राज्यों का  प्रभारी बनाया 

ये जिम्मेदारी लेने वाले राजेश ठाकुर पहले हिमाचली भी बने 



दिल्ली अध्यक्ष के अलावा हरियाणा,पंजाब,जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश का प्रभार सौंपा 



नई दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन में आयोजित  कार्यक्रम में पी. पी.आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉo सुरेन्द्र शर्मा,महासचिव राकेश प्रजापति ने राजेश ठाकुर को यह जिम्मेदारी सौंपी ,इस मौके पर पी. पी.आई के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सनी आत्रे ने स्मृति चिन्ह देकर राजेश ठाकुर का अभिनंदन किया ।




दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का पद ग्रहण करने एवं 4 अन्य राज्यों , जम्मू कश्मीर, पंजाब , हरियाणा ,हिमाचल प्रदेश का विशेष प्रभार का दायित्व मिलने के बाद  राजेश ठाकुर ने कहा कि  हम पत्रकारों के हितो की रक्षा- व्यवस्था के विजन को लेकर आएंगे,पी. पी. आई के नए सदस्यों को जोड़ेंगे , विशेष आमंत्रित सदस्यता शुरू करेंगे ।


उन्होंने कहा कि हम नई पॉलिसी बनाएंगे , जिसमें आकस्मिक दुर्घटना में घायल पी पी आई सदस्य  को तुरन्त 51 हजार की सहायता राशि देने की व्यवस्था बनाएंगे, कार्यरत पत्रकार की दुर्घटना में मृत्यु होने पर ,पत्रकार के परिवार के लिए घर का खर्च जैसे राशन व्यवस्था करना एवं बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च पी.पी.आई वहन करेगी ऐसी योजना बनाएंगे , आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकार की बहन- बेटी की शादी के लिए कम से कम 1 लाख ग्यारह हजार की  सहायता राशि सामग्री  देने की योजना भी बनाएंगे ।


दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पत्रकारों के हित की रक्षा व व्यवस्था उनकी प्राथमिकता होगी ।


साथ उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अन्य 4 राज्यों में भी प्रदेश अध्यक्षो की नियुक्ति की जाएगी ।


दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने पी. पी. आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,डॉ0 सुरेन्द्र शर्मा ,महासचिव राकेश प्रजापति व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सनी आत्रे का विशेष आभार व्यक्त किया ।


मंडी हाउस हिमाचल भवन प्रांगण  में आयोजित कार्यक्रम में देश की राजधानी दिल्ली में सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हिमाचली संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिम समाजिक संगठन दिल्ली से  चेयरमैन  रविन्द्र शर्मा,अध्यक्ष  संजीव शर्मा, विजय डोगरा ,   


                  हिमाचल कल्याण सभा से सभा के अध्यक्ष  डी. डी. डोगरा  व उनके साथी-सहयोगी तथा ज्वाला मुखी विकास सभा से अध्यक्ष  अमर चंद कंवल,महासचिव  राकेश चौधरी , हिमाचल मित्र मण्डल से मण्डल के चीफ पेटनर  किशोरी लाल शर्मा  नवल राणा ,       

                                                    द इम्पीरियल फाउंडेशन से चेयरमैन अमित गुप्ता,श्री बाला जी निरोग धाम से डॉ0 अजित कुमार शर्मा,  सुरेश कुमार, श्रीमती गंगा ,रवि कुमार ,             

                                               भारत गेस सर्विस से सुरेश कुमार के अलावा मनोज साहू , श्रीमती सुषमा, श्रीमती कृष्णा ठाकुर , श्रीमती पूजा काम्बले सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर हिमाचली सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधियों सहित उपस्थित  सभी गणमान्य व्यक्तियों का भी पी पी आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शर्मा ने माल्यार्पण कर सम्मान किया, अन्त में दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी का आभार प्रकट किया । इस दौरान  दैनिक पंजाब केसरी से वरिष्ठ पत्रकार  हरीश चोपड़ा , चेनल वन से इनपुट हेड  राजीव सिन्हा ,दैनिक वीर अर्जुन से के.डी.पाठक , राष्ट्रीय सहारा से आदर्श शर्मा ,इंडिया टीवी से अतुल भाटिया उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे