पत्नी को मनाना पति को पड़ा भारी

 पत्नी को मनाना पति को पड़ा भारी



नवविवाहिता ने ब्लेड से काट दिया  प्राइवेट पार्ट

कुशीनगर, 27 मार्च। नाराज हुई पत्नी को मनाना पति को भारी पड़ गया। महिला ने रात के अंधेरे में ब्लेड से पति का गुप्तांग काट दिया। इस घटना के बाद महिला अलग कमरे में चली गई। वहीं दर्द से तड़प रहे युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है।

दरअसल यह मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का है। जहां रुठ कर मायके गई महिला ने अपने पति का गुप्तांग काट दिया। जानकारी के अनुसार बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाने के जमसड़ी गांव निवासी गोविंद मांझी की शादी चार माह पूर्व यूपी के तरयासुजान थाने के हरवंश पट्टी गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की पुत्री से हुआ था।

शादी के चार महीने के बाद पति को पता चला कि महिला का किसी के साथ फोन पर बात करती है। इसे लेकर पति ने सवाल जवाब किया। वहीं पति के बातों से नाराज होकर महिला अपने मायके चली गई। वहीं महिला को मनाने पति ससुराल पहुंचा।

दूसरे दिन गुरूवार की रात में दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। इस बीच आधी रात में महिला ने पति के कमरे में आकर चोरी छीपे उसका गुप्तांग काट दिया। पीड़ित को चीखता-चिल्लाता सुन ससुराल वाले मौके पर पहुंचे तो उसे खून से लथपथ देख दंग रह गए। रात में युवक को इलाज के लिए गोपालगंज, बिहार के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री