वेटरनरी विश्वविद्यालय में भव्य पिपिंग समारोह, कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा एन.सी.सी. में कर्नल रैंक से विभूषित

 वेटरनरी विश्वविद्यालय में भव्य पिपिंग समारोह,              कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा  एन.सी.सी. में कर्नल रैंक से विभूषित


बीकानेर, 28 मार्च। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा को शुक्रवार को बैगपाईपर बैंड की धुनों के बीच एक भव्य पिपिंग समारोह में कर्नल की रैंक से अलंकृत किया गया। वेटरनरी ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामय समारोह में एन.सी.सी. महानिदेशालय, जयपुर के उपमहानिदेशक कर्नल प्रताप सिंह राठौड़ और एन.सी.सी. ग्रुप मुख्यालय जोधपुर के ग्रुप कमांडर कर्नल एम.एस. माहर ने प्रो. शर्मा को कर्नल पद के सेवा चिन्ह लगाकर विभूषित किया।       


                            इस अवसर पर उन्हें एन.सी.सी. कैडेट ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। 1 राज आर. एण्ड वी. स्कवाड्रन एन.सी.सी. के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पी. पी. एस. ग्रेवाल ने बताया कि डॉयरेक्टर जनरल नेशनल कैडेट कोर एन.सी.सी. रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कुलपति प्रो. शर्मा को राष्ट्रीय कैडेट कार में अवैतनिक कर्नल कमांडेंट के पद पर भी नियुक्त किया गया है। 


उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर, महानिदेशालय, भारत सरकार द्वारा देश के चार विश्वविद्यालयों के ही कुलपतियों का चयन कर्नल कमांडेंट रैंक के लिए किया गया है, जिसमें राजस्थान से एक मात्र कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा को शामिल किया गया है। 


इस अवसर पर उपमहानिदेशक कर्नल प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि एन. सी.सी. से युवाओं में देश की सुरक्षा और अनुशासन का जज्बा उत्पन्न होता है, अतः वर्दी धारण करने से स्वयं को परिवार और समाज को गर्व का अहसास होता है। कैडेट्स को चरित्र निर्माण के साथ-साथ समाज में व्याप्त बुराइयो के विरुद्ध भी वातावरण बनाने में अपना योगदान करना है।


 प्रो. विष्णु शर्मा ने कहा कि वे एन.सी.सी. में रहकर युवा पीढ़ी में एकता और अनुशासन के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। उल्लेखनीय है की वेटरनरी विश्वविद्यालय की 1 राज आर. एण्ड वी. स्कवाड्रन एन.सी.सी. इकाई का नाम पूरे देश में जाना-पहचाना हैl


नई दिल्ली की परेड में इसके कैडेट व घुड़सवार शामिल होते रहे हैं। पिपिंग समारोह में राजुवास के पूर्व कुलपति प्रो. ए.के. गहलोत, बी.एस.एफ. के डी.आई.जी. पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, 7 राज बटालियन एन.सी.सी. के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रविकुमार शर्मा, आर.वी.सी. से रिटायर्ड कर्नल देवीसिंह राठौड़ डॉ. धनपत कोचर, प्रो. आर.के. सिंह, अधिष्ठाता वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर, कुलसचिव अजीतसिंह, वित्तनियंत्रक अरविंद विश्नोई, प्रो. सजीता शर्मा, अधिष्ठाता, पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर, डीन डॉयरेक्टर, अधिकारी, कर्मचारी, एन.सी.सी. के कैडेटस, एन.सी.सी. के अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हुए। लेफ्टिनेन्ट डॉ. राजेश नेहरा ने समारोह का संचालन किया। ए.एन.ओ. श्वेता नेहरा ने सभी का आभार जताया।

Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे