15 जुलाई तक जलदाय विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

15 जुलाई तक जलदाय विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द 


जयपुर। इस बार गर्मियों में जलदाय विभाग के कर्मचारियों से लेकर इंजीनियर्स और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को सैर सपाटा भारी पड़ सकता है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधांश पंत ने जलदाय विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गर्मियों में अपना मुख्यालय नहीं छोडऩे के आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेशों के अनुसार जलदाय विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी गर्मियों में सबसे महत्वपूर्ण होती है। गर्मियों में प्रदेशवासियों को पानी की सप्लाई नियमित रूप से मिले। गर्मियों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का अधिकारी-कर्मचारी त्वरिता से काम कर सके। इसलिए सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपना मुख्यालय नहीं छोडऩे के आदेश जारी किए गये हैं। अधिकारियों कर्मचारियों को अत्यावश्यक कार्य होने पर अपने सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया गया है।


यह रहेगा अवकाश स्वीकृत करने का सिस्टम
सक्षम अधिकारी कार्य की अनिवार्यता को देखकर ही गर्मियों में अपने अधीनस्थ कर्मचारी अधिकारियों की छुट्टियों को स्वीकृति जारी कर सकेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर कहा है की विभाग में अधीक्षण अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता और मुख्य अभियंताओं को पीएचडी एसीएस की मंजूरी से ही छुट्टी मिल सकेगी।
आदेश 15 जुलाई तक जारी रहेंगे
पीएचडी एसीएस की मंजूरी के साथ साथ उनके निजी सचिव को भी इसकी जानकारी आवश्यक रूप से देनी होगी। पीएचडी एसीएस ने सभी अधिकारियों को गर्मियों में लगातार पेयजल आपूर्ति की मॉनिट्रिंग करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेशानुसार जलदाय विभाग में छुट्टियां रद्द करने के आदेश 15 जुलाई तक जारी रहेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे