वीजीयू में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

वीजीयू में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन 


जयपुर। जगतपुरा स्थित विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय में शनिवार को चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत  डॉ ललित पंवार चेयर पर्सन,डॉ के राम मुख्य संरक्षक,डॉ के आर बागरिया,वाइस चेयरपर्सन ने दीप प्रज्वलित करके किया। 

तदुपरांत   डॉ विजय वीर सिंह ,प्रेसिडेंट VGU ने स्वागत उद्बोधन दिया और वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राज्यपाल  कलराज मिश्र थे।

                                                                                 डॉ ललित के पंवार, चेयरपर्सन VGU ने इस अवसर पर सभी उपाधि प्राप्त कर्ताओं एवं  मेडल धारकों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि ज़िंदगी में आने वाली रुकावटों का जो डट कर सामना करते हैं वही विजेता होते है। 

शिक्षा अनमोल है और जीवन के हर क्षण में साथ देती है। 

इस अवसर पर वीजीयू के रजिस्ट्रार प्रो. डॉ प्रवीन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विवेकानंद यूनीवर्सिटी के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में ७०२ छात्र-छात्राओं को डिग्रीयाँ प्रदान की गईं हैं जिसमें २२ स्वर्ण पदक , ८ रजत पदक  एवं ६ कांस्य पदक प्रदान किए गए हैं एवं १२ डॉक्टर ऑफ फिलॉसॉफी की उपाधि प्रदान की गई। 


उन्होंने  बताया कि यूनीवर्सिटी के लिए भी यह गर्व की बात है कि उनके यहाँ शिक्षा प्राप्त कर छात्र अब अपने जीवन में आगे बढ़ेगें और यूनीवर्सिटी का नाम रोशन करेंगें। 


कार्यक्रम के अंत में डॉ के राम, संरक्षक VGU ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी और शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया। 


 उन्होंने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डीन इंजिनियरिंग बलदेव सिंह, डीन एग्रीकल्चर प्रो होशियार सिंह, डीन रिसर्च एंड डवलपमेंट डॉ वाई सी शर्मा, डॉ मनीषा चौधरी असोसिएट डीन  मैनेजमेंट विभाग,  एवं समस्त विश्वविद्यालय के फैकल्टी एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे

18 जून को सुविख्यात ज्योतिषी दिलीप नाहटा पिंकसिटी में जयपुर वासियों को देंगे निशुल्क सेवा