देश दिशाहीन हाथो मे - करण सिंह राष्ट्रवादी
देश दिशाहीन हाथो मे - करण सिंह राष्ट्रवादी
जयपुर 12 अप्रैल । कर्मवीर राष्ट्रवादी करण सिंह देश के बिगड़े हालात पर व्यथित है क्योकी देश दिशाहीन व अकर्मण्य हाथो मे खेल रहा है, जिससे देश की आम जनता परेशान है। शिक्षा का व्यापार,पुलिस का व्यापार चल रहा है, जिससे आम जन मे अविश्वास बढ रहा है। प्रेस जो समाज का दर्पण कहलाता है वो चंद नेताओ के हाथ मे खेल रहा है जिससे आम जन व देश दिशाहीन हो गया है।
सोमवार को बनीपार्क स्थित निवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि मजदूर, किसान, जवान, युवा वर्ग, मध्यमवर्गीय परिवार और व्यापारी वर्ग परेशान हैं तथा न्याय व्यवस्था मे लम्बित प्रकरणो का भी समय पर कोई न्याय नही मिलना व अंग्रेजो के जमाने मे बनाये गये कानूनो पर चल रहा है, जो आज की परिस्थितियों मे सही नही उतर पा रहा है जिसमे समय एवं परिस्थितियों को ध्यान मे रखकर बदलाव होना चाहिये, जिससे आम जनता का विश्वास जीता जा सके।
चारो तरफ धर्म का राजनितिकरण हो रहा है जिससे जातिवाद हिन्दू-मुस्लिम का विवाद खड़ा हो रहा है जो देश हित मे नही है आज हम आने वाली युवा पीढ़ी को क्या देकर जा रहे हैं जिससे तेरा मेरा अपना पराया राग द्वेष फैल रहा है जो राष्ट्रहित के विपरीत है जो की चिंता का बहुत बडा विषय है।उन्होंने कहा कि जल्द ही राष्ट्र वादी जन सेना की ओर से जनजागरण अभियान चलाया जायेगा। इसके अलावा जनसेना आगामी चुनावों में भी अपने प्रत्याशी खड़े कर सकती है। आमजन में व्याप्त भय को दूर करना ही हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हम आरएसएस के समकक्ष राष्ट्र वादी जन सेना को खड़ा करने का पूरा प्रयास करेंगे।
Comments