वार्ड नं 48 में घर–घर किया सेनेटाइज

वार्ड नं 48 में घर–घर किया सेनेटाइज


पार्षद प्रत्याशी दौलत सैनी है सक्रिय 



जयपुर 25 मई। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता धीरे-धीरे जागरूक होकर आमजन की सेवा में जुटने लगे हैं। इसे सेवा कहें या राजनीतिक महत्वाकांक्षा लेकिन जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के दुख दर्द में भी भागीदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड 48 के पार्षद प्रत्याशी  दौलत सैनी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री  प्रताप सिंह खाचरियावास के सिविल लाइंस विधान सभा क्षेत्र में वार्ड नं 48 में पिछले वर्ष की भांति इस बार भी प्रत्येक घर को सेनेटाईज करने का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कार्य शुरू किया है। 


 फायर ब्रिगेड की विशेष गाड़ी द्वारा हर घर  को सैनिटाइज किया गया। इस अभियान के द्वारा मुख्य कार्यकर्ता  चेतन वर्मा और उनकी टीम में शामिल फायरमैन  हिमांशु कुमावत, फायरमैन  अशोक शर्मा, नवीन कुमार, राजू वर्मा, हनी ठाकुर, तरुण जी, विशाल सिंह आदि कार्यकर्ता द्वारा नंदपुरी ए, बी, सी  ब्लॉक, सत्यमार्ग, गोविंदपुरी, हवा सड़क, 80 फीट रोड़, स्वेज फार्म, को सेनेटाइज किया गया। ताकि वार्ड को कोरोना मुक्त किया जा सके। आगे भी ये अभियान सभी विधान सभा क्षेत्र में जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे