नशे में डॉक्टर ने नर्स से किया रेप

 नशे में डॉक्टर ने नर्स से किया रेप

 नाइट शिफ्ट में अकेली देख बिगड़ी डॉक्टर की नीयत

जबरन चैंबर में ले जाकर दुष्कर्म किया



जयपुर। राजधानी में सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर स्थित मैक्सिमा हॉस्पिटल में  काम करने वाली 25 साल की नर्सिंग स्टाफ के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 6 जून को रात 12 बजे बाद की बताई जा रही है। अलसुबह 4:30 बजे तक पीड़िता के परिजनों और हॉस्पिटल मैनेजमेंट तक मामला पहुंचा। इसके बाद पीड़िता ने 7 जून को देर शाम शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। तब मामला सामने आया। पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंचती। इसके पहले  आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि झोटवाड़ा इलाके में रहने वाली 25 साल की पीड़िता शास्त्री नगर स्थित सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर स्थित मैक्सिमा हॉस्पिटल में करीब डेढ़ माह से जॉब कर रही थी। वह हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ थी। इसी अस्पताल में दुष्कर्म का आरोपी मुरारी भी पिछले करीब डेढ़ साल से जॉब करता है। पीड़िता ने बयानों और एफआईआर में बताया है कि मुरारी हॉस्पिटल में ही डॉक्टर है। जबकि हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया है कि मुरारी नर्सिंग सुपरवाइजर था। हॉस्पिटल में स्टाफ की ड्यूटी लगवाना और ज्यादातर प्रबंधन का काम मुरारी ही करता था। अब सवाल ये है कि नर्स कह रही है डॉक्टर ने रेप किया। जबकि अस्पताल के इनकार से गुत्थी उलझी। क्या नर्स सुपरवाइज़र को नहीं जानती।


पीड़िता का आरोप- रात 12 बजे अकेला पाकर किया दुष्कर्म


पीड़िता का आरोप है कि 6 जून को रात 12 बजे वह डीलक्स वार्ड में ड्यूटी पर थी। तभी देर रात को मुरारी वहां आया। बताया जा रहा है कि तब वह शराब के नशे में था। पीड़िता को अकेला पाकर नशे में धुत मुरारी की नियत बिगड़ गई। पीड़िता का आरोप है कि मुरारी ने उसे बहाना बनाकर वार्ड से बाहर बुलवाया। फिर उसे पहली मंजिल पर स्थित एक डॉक्टर के चैंबर में ले गया। जहां उसने जबरन नर्सिंगकर्मी युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके पहले भी ड्यूटी के दौरान आरोपी मुरारी उसे परेशान कर चुका था। विरोध करने पर पीड़िता नर्सिंगकर्मी के साथ मारपीट भी की।

रात डेढ़ बजे बाद स्टाफ को पता चला तब उसे साथ ले गया, सुबह 4 बजे परिजनों को सूचना दी

जानकारी के अनुसार देर रात करीब डेढ़- दो बजे अस्पताल का ही एक स्टाफ ड्यूटी करते हुए पहली मंजिल पर डॉक्टर के चैंबर में पहुंचा। तब वहां पीड़िता और आरोपी मुरारी को आपत्तिजनक हालत में देखा। उसने युवती को बदहवास देखकर माजरा भांप लिया।

इसके बाद वहां से पीड़िता को अपने साथ दूसरे कमरे में ले गया। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे पीड़िता ने परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद पीड़िता दोपहर को शास्त्री नगर थाने पहुंची। वहां आपबीती बताकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस टीम आरोपी डॉक्टर से पूछताछ के लिए हॉस्पिटल पहुंची। वह पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल मुआयना करवाया है।


रात 12 बजे पांचवीं मंजिल पर पी थी शराब

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि घटना की रात ही मुरारी ने अपने साथी स्टाफ के साथ हॉस्पिटल में पांचवीं मंजिल पर शराब पी थी। इसके बाद वह नीचे आ गया। कुछ स्टाफ घर चला गया और बाकी ड्यूटी पर आ गए। इसके बाद मुरारी ने दुष्कर्म की वारदात की।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे