पूर्व मिसेज इंडिया हनीट्रेप मामले में गिरफ्तार

 पूर्व मिसेज इंडिया हनीट्रेप मामले में गिरफ्तार 



जयपुर। राजस्थान में हनीट्रेप के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा मामला जयपुर में सामने आया है। एक व्यापारी को पूर्व मिसेज इंडिया राजस्थान ने जाल में फंसा लिया। व्यापारी से परिचय कर मकान किराये पर लिया। इसके बाद पारिवारिक संबंध बनाकर दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर करोड़ों रुपए ठग लिए। पुलिस ने मिस राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, हेड कांस्टेबल से भी पुलिस पूछताछ कर रही है, जो मिसेज राजस्थान का पति है।


श्यामनगर थाने के एएसआई जय सिंह ने बताया कि श्यामनगर पुलिस ने आरोपी महिला प्रियंका चौधरी को गिरफ्तार किया है। ये उत्तम मार्ग की रहने वाली है। महिला का पति भी राजस्थान पुलिस में हेडकांस्टेबल है। तीन जून को व्यापारी घासीलाल चौधरी ने श्याम नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन यह मामला पुलिस छिपाती रही और जांच करती रही। भारी दबाव के बाद शुक्रवार देर रात को ये मामला सामने आने के बाद युवती को गिरफ्तार किया गया। हनीट्रेप का शिकार हुए व्यापारी शहर की पॉश पाश्र्वनाथ कालोनी में रहते हैं। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी महिला उनसे धमकी देकर 400 वर्ग गज का प्लॉट मांग रही है।


2016 में व्यापारी से बने संपर्क
व्यापारी घासीलाल चौधरी ने रिपोर्ट में बताया कि 2016 में प्रियंका चौधरी पति के साथ घर पर आई थी। उसने खुद को पीडि़त व्यापारी के गांव के पास का बताकर किराए पर मकान मांगा। मकान में रहने के बाद उससे पारिवारिक संबंध बना लिए। व्यापारी के काम का पता लगने पर प्रियंका ने संपर्क बढ़ाने शुरू कर दिए। इसके बाद धीरे-धीरे जरूरत बता कर रुपए मांगने लग गई। उसने झांसा देकर लाखों रुपए व्यापारी से ले लिए। यहां तक कि व्यापारी से खुद के लिए सोने के गहने भी बनवा लिए। वह लगातार उस पर दबाव बना कर ब्लैकमेल कर रही थी।


लग्जरी लाइफ जीती है मिसेज इंडिया राजस्थान
जांच में सामने आया हैं कि 2019 में मिसेज इंडिया राजस्थान बनी प्रियंका चौधरी को लग्जरी लाइफ का काफी शौक है। वह पार्टी में जाती है और महंगे शौक रखती है। फिलहाल पुलिस उसके हेडकांस्टेबल पति की भी भूमिका की जांच कर रही है। व्यापारी से ठगी में उसका क्या रोल रहा है। पुलिस युवती को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे