उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में इन दिनों हवाला कारोबार खूब फल फूल रहा है। बुधवार को पुलिस ने हवाला के बड़े कारोबार का खुलासा किया है। शहर की घंटाघर पुलिस ने 1 करोड़ 48 लाख 50 हजार की हवाला राशि को जब्त कर लिया है। हवाला की ये राशि एक कार में सीट के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी, पुलिस ने नगदी समेत कार को जब्त कर दो युवकों और एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। ये सभी युवक राशि को गुजरात पहुंचा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम हवाला कारोबारियों की जड़ तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि काफी समय से पुलिस को गुजरात समेत सीमावर्ती इलाकों से हवाला कारोबार होनें की जानकारियां मिल रही थी। जिसे पुलिस लगातार ऑबजर्व कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से हवाला कारोबार की सूचना मिली। इस पर उदयपुर की घंटाघर थाना पुलिस ने मोचीवाड़ा इलाके में एक कार को पकड़ा। गुजरात नंबर की इस संदिग्ध कार की जब पुलिस ने तलाशी ली , तो उसे उसमें एक करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपये मिले। पुलिस के अनुसार ये राशि थैलों में भरी हुई थी। ये थैले कार की आगे की सीट के नीचे बनी हुई गुप्त दराज में छिपाए हुए थे।
हवाला
मामले की जानकारी देते हुए घंटाघर थानाप्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इसके बारे में जब कार सवार से पूछताछ की तो वो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया और गहनता से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सारा रूपया हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने नगदी को जब्त कर लिया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जानिये छिपकली से जुड़े शगुन अपशगुन को शरीर के इन अंगों पर यदि छिपकली गिरती हैं तो बनते हैं करोड़पति। शकुन शास्त्र के अनुसार छिपकली के शरीर पर गिरने को भी शकुन/ अपशकुन माना जाता है सामान्यतया दो प्रकार की छिपकलियां पाई जाती है, एक जंगली और एक घरेलू। छिपकली की जंगली नस्ल को गिरगिट कहा जाता है जबकि घरों में पाई जाने वाली छिपकली घरेलू छिपकली कही जाती है। शकुन शास्त्र के अनुसार छिपकली के शरीर पर गिरने को भी शकुन/अपशकुन माना जाता है। स्त्री के शरीर के बायें भाग पर, पुरुष के शरीर के दाहिनी तरफ गिरना ठीक होता है। इसी प्रकार छिपकली का नीचे से ऊपर की ओर चढ़ना शुभ माना जाता है। ऊपर से नीचे की ओर गिरना अच्छा नहीं होता। रविवार या मंगलवार को लाल रंग की छिपकली तथा शनिवार को काले रंग की छिपकली से कम हानि होती है। ✍🏻✍🏻🌷🌷👉🏻👉🏻 छिपकली होती है मां लक्ष्मी का प्रतीक -- घर में छिपकली देखकर हम उसे भगाने लगते हैं, लेकिन वो कोई ऐसा जीव नहीं है जिससे हमारा कुछ नुकसान होता है। वैसे घर में छिपकली का दिखा जाना एक सामान्य-सी बात है। ये मात्र एक जीव हैं किंतु जीव-जंतुओं और मनुष्य को प्रकृति का एक अहम हिस्स...
प्रिय मित्रों/पाठकों,ज्योतिष में सप्ताह का हर दिन ग्रहों के हिसाब से तय किया गए हैं। जैसे सोमवार का दिन चंद्रमा को समर्पित है, मंगलवार का दिन मंगल के लिए, बुधवार बुध का कारक है, गुरुवार का दिन गुरु के लिए। ज्योतिष में हर दिन ग्रहों के नजरिए से शुभ काम करनी चाहिए और वर्जित किए गए काम को करने से बचना चाहिए। हम सब नहाते समय साबुन का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही हम अपनी पसंद के हिसाब से साबुन चुनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से हमें किस तरह के साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए? हमारे शास्त्रों में मानसिक शुद्धि के साथ ही शारीरिक शुचिता को भी बहुत महत्त्व दिया गया है। कहते हैं स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है और शरीर के स्वस्थ रहने के लिए शरीर को स्वच्छ रखना बहुत आवश्यक है। शारीरिक स्वच्छता में स्नान की अग्रणी भूमिका है। प्रत्येक व्यक्ति को शारीरिक स्वच्छता के लिए प्रतिदिन स्नान करना आवश्यक है। हमारे शास्त्रों में स्नान किए बिना मन्दिर प्रवेश, पूजा-पाठ व भोजन करने का निषेध बताया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विधिपूर्वक किया गया स्नान जन्...
चेन्नई में ज्योतिषाचार्य दिलीप नाहटा का हुआ सम्मान ब्यावर। चेन्नई के इग्मोर स्थित राजस्थानी एसोसिएशन में आयोजित श्री महावीर मरुधर केशरी गौशाला, मादलिया के संस्थापक एवं गौसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गौतमचंद लोढ़ा के बहुमान समारोह में ब्यावर के प्रख्यात एस्ट्रोलॉजर एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ दिलीप नाहटा का भी सम्मान किया गया। समारोह में विमल धारीवाल, प्रवीण टाटिया, जे. गौतमचंद लोढ़ा तथा दिलीप बोहरा ने दिलीप नाहटा को शॉल एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में दिलीप नाहटा ने गौसेवा और जीवदया को मानव जीवन का सर्वोच्च धर्म बताते हुए कहा कि समाज में सेवा, करुणा और संस्कारों का प्रसार ही वास्तविक पुण्य का कार्य है। उन्होंने गौशाला द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं ने गौसेवा के प्रति समर्पित सभी सेवाभावी व्यक्तियों का अभिनंदन किया तथा आयोजन को प्रेरणादायी और ऐतिहासिक बताया। इस अवसर पर जगदीश कुमावत, बुलंद कुमावत, गोपाल कुमावत, मोहन दरधा, अशोक लोढ़ा एवं ...
Comments