मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत नासाज

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत नासाज

 एसएमएस अस्पताल में भर्ती

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चेस्ट में दर्द होने पर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उनकी सिटी एनजीओ की गई ,जहां एक नस में 90 फीसदी ब्लॉकेज की जानकारी सामने आई है। यह जानकारी एस एम एस. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी भंडारी दी। भंडारी ने बताया कि हृदय में दर्द होने पर मुख्यमंत्री  जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल लाया गया था । जहां पर जांच करने पर एक नस में ब्लॉकेज मिला है। डॉक्टरों की टीम जांच कर इलाज कर रही है। अन्य जांचे की जा रही है। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुनीता गहलोत भी अस्पताल में पहुँच गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा भी साथ हैं। अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कल से सर में दर्द था इसलिए आज जांच कराई गई एसएमएस अस्पताल में जांचे की जा रही है और मैं आप सब की दुआ से अब स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। 


मुख्यमंत्री की तबीयत नासाज होने की जानकारी मिलने के बाद एसएमएस अस्पताल के बाहर अधिकारियों नेताओं प्रशासन के अधिकारियों पुलिस अधिकारियों पत्रकारों का भारी संख्या में जमावड़ा लग गया है पुलिस को भी व्यवस्था संभालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया (PPI) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 

Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री