श्वसन रोग चिकित्सालय कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित

श्वसन रोग चिकित्सालय कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित


कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह के हस्तक्षेप से निकला समाधान


         
डॉ सुधीर भंडारी की रही महत्वपूर्ण भूमिका 


कर्मचारी नेताओं ने किया गांधीजी का अनुसरण 

 

            प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र राना के संघर्ष की जीत 


जयपुर। स्वसन रोग संस्थान जयपुर में 24 अगस्त को कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर स्थानीय असामाजिक तत्वो द्वारा की गई मारपीट में घायल नर्सिंग कर्मियों के हुए स्थानांतरण को निरस्त करने तथा चिकित्सा कर्मियों को असामाजिक तत्वों के विरुद्ध संरक्षण देने की मांग को लेकर 4 अक्टूबर से तीनों परियों में जारी 2 - 2 घंटे का कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंन्त्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने चिकित्साकर्मियों से मुलाकात कर स्थानांतरण निरस्त करने के लिए चिकित्सा मंत्री  को पत्र लिखते हुए , क्षेत्र में असामाजिक तत्वो के विरुद्ध चिकित्सा कर्मियों को हमेशा तत्पर संरक्षण देने का भरोसा दिलाया। वही प्रधानाचार्य डॉ सुधीर भंडारी  की संरक्षणीय पहल से  चिकित्सा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग जिनके कार्यालय से स्थानांतरण साजिश पूर्वक अपराधियो द्वारा करवाये गए थे, जिन्हें संगठन प्रतिनिधि मंडल से वार्ता बाद निरस्तीकरण  निर्देश  जारी कर दिए। 


वहीँ मंगलवार को प्रातः 8 बजे से टीबी हॉस्पिटल में विभिन्न सहयोगी चिकित्सालयों के नर्सेज़ लीडर्स एवम राज. राज्य नर्सेज़ एसोसिएशन   प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र राना,प्रदेश महामंत्री कैलाश शर्मा, पर्यवेक्षक भूदेव धाकड़, वी पी सिंह , के के यादव, यजुवेन्द्र यादव तथा जिलाध्यक्ष अनेष सैनी के नेतृत्व में आयोजित सभा मे  मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास  ने स्थानीय पार्षद मनोज मुदगल  को अपने प्रतिनिधि बतौर भेजते हुए,पूर्ण संरक्षण का भरोसा दिलाते हुए रोगी जनहित में  आंदोलन को स्थगित करने की अपील की। 


जिस पर सर्व सहमति से  मंन्त्री खाचरियावास  पर भरोसा व्यक्त करते हुये, आंदोलन को स्थगित करने निर्णय किया गया ।   


पार्षद मनोज मुदगल ने डॉ आर के जेनव एवम डॉ चांद भंडारी की उपस्थिति में कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे  चिकित्सालय के नर्सेज़ अध्यक्ष सत्यवीर सोगरवाल, संरक्षक पवन सेन, उपाध्यक्ष तारावती जाखड़, सहायक कर्मचारी संघ अध्यक्ष कमल डंगोरिया, लेव टेक्नीशियन संघ से दिनेश कुमार, रेडियोग्राफर संघ से  गजानंद शर्मा, फार्मासिस्ट संघ से रूपनारायण को जूस पिलाते हुए आंदोलन को स्थगित करवाया।

Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे