27 वीं आरएचबी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

 27 वीं आरएचबी  खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

 आयुक्त  पवन अरोड़ा रहे समापन समारोह के मुख्य अतिथि 


आवासन मंडल की सभी उपलब्धियां टीम वर्क का परिणाम 

28 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा जोधपुर में

मंडल मुख्यालय टीम रही फुटबॉल, बॉस्केटबाल में प्रथम विजेता 

रस्साकस्सी प्रतियोगिता में आयुक्त की टीम रही विजेता


 

जयपुर, 31 दिसम्बर। आवासन आयुक्त  पवन अरोड़ा ने कहा कि खेल आपस में सद्भाव और टीम भावना उत्पन्न करने का काम करते हैं।उन्होंने कहा कि राजस्थान आवासन मंडल ने गत तीन वर्ष में जो अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं, वें मंडल के सभी स्तर के कार्मिकों द्वारा टीम वर्क के रूप में किये गए कार्य का परिणाम हैं। 

 अरोड़ा शुक्रवार को नीरजा मोदी स्कूल प्रांगण में आयोजित 27 वीं राज्यस्तरीय राजस्थान आवासन मंडल कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा के साथ खेल भावना का अद्भुत प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अगर कार्मिक स्वस्थ रहेंगे, तभी वो अपना 100 फीसदी योगदान दे पाएंगे। इसलिए हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा होने चाहिए।  

उन्होंने कहा कि गत दो सालों में राजस्थान आवासन मंडल द्वारा अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। मकान विक्रय में अन्तरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने, सर्वाधिक राजस्व अर्जित करने के साथ कई अभिनव प्रोजेक्ट लाकर प्रदेश के विकास को गति प्रदान की है। उन्होंने कहा आवासन मंडल द्वारा अर्जित उपलब्धियों की राज्य सरकार के सभी स्तरों पर भूरी-भूरी प्रशंसा हुई है।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भी मंडल की उपलब्धियां की सराहना करना बड़ी बात है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अभियंता द्वितीय  जी.एस. बाघेला ने की। 

आयुक्त ने तेज चाल प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

इस अवसर पर अधिकारियों के लिए आयोजित तेज चाल प्रतियोगिता में न केवल आयुक्त  पवन अरोड़ा ने भाग लिया बल्कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता  संजय पूनिया रहे। 

रस्साकस्सी में आयुक्त की टीम रही विजेता 

इस अवसर पर रोचक माने जाने वाली रस्साकस्सी प्रतियोगिता के माध्यम से जोर आज़माइश की गई। इस प्रतियोगिता में आवासन आयुक्त  पवन अरोड़ा की टीम विजेता रही। इसके साथ ही मुख्य अभियंता  जी.एस. बाघेला की टीम उपविजेता रही। 

आयुक्त महोदय ने किए पुरस्कार वितरित 

आयुक्त  पवन अरोड़ा ने इस दौरान इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। 

28 वीं वार्षिक खेलों का आयोजन होगा जोधपुर में 

आवासन आयुक्त  पवन अरोड़ा ने बताया कि अगले वर्ष 28 वीं वार्षिक राजस्थान आवासन मंडल कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जोधपुर में किया जाएगा। 

प्रतियोगिता के परिणाम रहे इस प्रकार 

इस टूर्नामेंट में फुटबाल, बॉस्केटबॉल, कैरम और एथलेटिक्स में मुख्यालय की टीम विजेता रही। इसके साथ ही ही बॉलीबॉल में जोन द्वितीय, क्रिक्रेट में जोन प्रथम, टेबल टेनिस में जोन द्वितीय, बैडमिंटन में जोन द्वितीय और शतरंज में जोन द्वितीय की टीम प्रथम विजेता रही। इसके साथ ही बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार बाबू लाल मीणा को दिया गया। । इस प्रतियोगिता में चैंपियन्स ट्राफी जोन द्वितीय ने जीती और उप विजेता मुख्यालय की टीम रही। 

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  दशरथ सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष  भगवती प्रसाद, महामंत्री  प्रदीप शर्मा, संयुक्त महामंत्री  गोविन्द नाटाणी, रमेश शर्मा, खेल संचालन समिति के संयोजक दारा सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता  नत्थूराम, वित्तीय सलाहकार श्रीमती संजय शर्मा, उप आवासन आयुक्त  के.सी ढाका, सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे