विधायक राजेन्द्र विधुडी के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा पेश

विधायक राजेन्द्र विधुडी के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा पेश 


पुलिस एसआई ने राजकार्य में बाधा का बनाया मामला 

रावतभाटा। संजय कुमार उप निरीक्षक तत्कालीन थानाधिकारी थाना भैसरोडगढ की रिपोर्ट पर विधायक राजेन्द्र सिंह बिधुडी विधान सभा क्षेत्र बेगु के विरूद्ध न्यायालय में इस्तगासा पेश
04.03.2022 को प्रार्थी  संजय कुमार तत्कालीन थानाधिकारी थाना भैसरोडगढ ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 02.03.2022 जब वह थाने पर राजकार्य कर रहे थे तो स्थानीय  विधायक  राजेन्द विधुडी ने टेलिफोन कर एक प्रकरण मे अभियुक्त को गिरफ्तार करने बाबत दबाव बनाया एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
उक्त रिपोर्ट पर जांच की गई तो  विधायक बेगु  राजेन्द्र सिंह बिदुडी द्वारा राज कार्य करते हुए  संजय कुमार उप निरीक्षक तत्त्कालीन थानाधिकारी थाना मैसरोडगढ को फोन पर गाली गलौच कर डराना, धमकाना व राजकार्य नहीं करने देना पाया गया। जिससे राजकार्य बाधित होना पाया जाने से  राजेन्द्र सिंह बिधुडी विधायक विधानसभा क्षेत्र बेगू जिला चित्तौडगढ (राज.) के विरूद्ध इस्तगासा धारा 186,189 भा.द.स. में माननीय ए.सी.जे.एम. न्यायालय  रावतभाटा में थानाधिकारी पुलिस थाना भैसरोगढ द्वारा पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा प्रार्थी संजय कुमार उप निरीक्षक के कथन लेखबद्ध किये गये हैं। व आगामी दिनाक 07.03.2022 दी गई है ।

Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे