प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र राना की 101 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति घोषित

 कर्मचारी महासंघ ने दी आन्दोलन की चेतावनी


 15 अगस्त तक मांगों के समाधान का अल्टीमेटम

प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र राना की 101 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति घोषित


जयपुर 29 जून । अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के 7 मई 2022 को निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र राना तथा महासंघ प्रमुख महेन्द्र सिंह ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा 15 अगस्त 2022 तक कर्मचारीयों की प्रमुख ज्वलंत मांगों का समाधान नहीं करने पर प्रदेश व्यापी आन्दोलन की चेतावनी दी है।

कर्मचारियों की लम्बित प्रमुख मांगों में समस्त विभागों के संविदा / निविदा कर्मचारीयों का नियमितिकरण , वेतनमान एवं भत्तों की विसंगति हेतु गठित खेमराज कमेटी से शीघ्र रिपोर्ट लेते हुए डी.सी. सावंत कमेटी एवं खेमराज कमेटी की लाभकारी सिफारिशों को लागू करने , राज्य कर्मचारियों को देय A.C.P परिलाम 9/18/27 वर्ष के स्थान पर 7/14/21/ 28 वर्ष करने , संविदा सेवा से नियमित हुए कार्मिकों की संविदा सेवा अवधि को पेंशन परिलाभ में शामिल करने , समस्त कर्मचारीयों के लिए भ्रष्टाचार मुक्त स्थानान्तरण नीति का निर्धारण , सभी विभागों के लिए ठोस समयबद्ध पदौन्नति नीति का निर्धारण , विभिन्न संवर्गों के लम्बित पदनाम परिवर्तन शीघ्र किये जाने , पुलिस विभाग में अन्य राज्य कर्मियों की भाँति वरिष्ठता आधारीय पदौन्नति प्रक्रिया लागू की जाने जैसी मागें शामिल है।       

प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र राना द्वारा प्रेस वार्ता में घोषित प्रदेश कार्य समिति में मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा, संरक्षक- शिव शंकर ओझा चैयरमैन विशेषाधिकार समिति -  महेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष - वीरेन्द्र शर्मा, पी.के. जोशी, जितेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह सायावत उपाध्यक्ष कमला लाम्बा, मोहम्मद इस्माइल, नरेन्द्र सिंह, बृजेश शर्मा महामंत्री - विपिन प्रकाश शर्मा, वित्त मंत्री कैलाश शर्मा संयुक्त महामंत्री राजकुमार अग्रवाल, आनन्द सिंह, नवीन शर्मा, वीर विक्रमादित्य मीडिया पुरूषोत्तम कुम्भज, बकी अहमद, संतोष शर्मा, बलवीर चौधरी प्रदेश मंत्री - पवन कुमार शर्मा, किशन लाल मीणा, मोहन लाल एचरा, राजपाल फोगाट, मथुरा प्रसाद तांगर, राजकुमार जीनगर,अरविन्द शर्मा, गणपत सिंह सोढा, किशन सिंह चौहान, अभय वीरेन्द्र बहादुर सिंह संयुक्त मंत्री अरविन्द शर्मा,गणपत सिंह सोडा, किशन सिंह चौहान, अभय सक्सैना, संजय दैया विधि मंत्री - हीरानन्द मोटवानी, गोविन्द शर्मा  महिला मंत्री - सविता पुरोहित, मंजू बोल्या , निर्मला शर्मा, मंजू कुमारी खेल मंत्री सुरेन्द्र जाट, राजेश गहलोत सांस्कृतिक मंत्री जावेद अख्तर नकवी, अंजू शर्मा सूचना तकनीकी मंत्री – विजय शर्मा, विनोद कुमार कार्यालय मंत्री अनिल कुमावत, गोवर्धन सिंह संविदा प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री - वी.पी. सिंह नरूका, नवीन सारस्वत, राजेश कटारे, राजेन्द्र प्रसाद पचौरी, दौलत राम जाँगिड़, जतन सिंह राठौड, हेमेन्द्र शर्मा मुख्य सलाहकार समिति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, ताज मोहम्मद पठान, रविन्द्र चतुर्वेदी, भगवान सहाय वर्मा, श्रीमती इन्द्रकला पांडया,मदनलाल बुनकर, चन्द्रभान शर्मा, मंगल सिंह परमार, लक्ष्मण पुरोहित, महेन्द्र पाण्डे प्रदेश कार्यसमिति शशि भूषण शर्मा, हरलाल डूकिया, भूदेव धाकड़, रामदयाल मीणा, तरूण सैनी सहित 36 सदस्यों को शामिल किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे