मेरी दुनियां मेरी मां काव्य संग्रह प्रकाशित

         मेरी दुनियां मेरी मां काव्य संग्रह प्रकाशित 

                     कवियित्री अंकिता सिन्हा 

जयपुर । (जे पी शर्मा) शहर की ख्याति प्राप्त साहित्यकार एवम युवा कवयित्री अंकिता सिन्हा की तीसरी पुस्तक काव्य संग्रह मेरी दुनियां मेरी मां गाजियाबाद स्थित देव प्रभा प्रकाशन से प्रकाशित हो चुकी है, जिसका विमोचन जमशेदपुर में शीघ्र ही किया जाएगा। यह पुस्तक पाठकों को फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है। अंकिता सिन्हा ने अपनी मां को समर्पित उसका भी संग्रहालय कविता, गजल, मुक्तक आदि की रचना बहुत ही सरल और दिल से की है जो पाठकों को बेहद पसंद आएगी। अंकिता सिन्हा का कहना है कि इस दुनिया में मां से बढ़कर और कोई भी नहीं है। वह प्रतिदिन सुबह और शाम अपनी मां की पूजा और आराधना करती है। बहुत ही कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी अंकिता सिन्हा की आकांक्षा, कोरोना काल के बाद मेरी दुनियां मेरी मां काव्य संग्रह  तीसरी पुस्तक जल्द ही पाठकों के हाथों में होंगी। यह कहना गलत नहीं होगा कि अंकिता सिन्हा ने बहुत ही कम अंतराल में तीसरी पुस्तक को प्रकाशित करवाकर इतिहास रच डाला है।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे