प्रत्येक घर पर लगेगा तिरंगाः दीया कुमारी

        प्रत्येक घर पर लगेगा तिरंगाः दीया कुमारी 

जयपुर 09 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत 9 से 15 अगस्त तक देश के प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम करेगी। अभियान की प्रदेश संयोजक, सांसद व प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहां की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राजस्थान में भी 50 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। 

यह अभियान किसी पार्टी विशेष का अभियान नहीं है, यह प्रत्येक व्यक्ति का, राष्ट्रीय अभियान है। और इसमें मेरा मानना है कि जितना उत्साह जोश हमारी युवा पीढ़ी में दिख रहा है, ऐसा पहली बार हुआ है की हमारा जो कानून था उसमें हम अपने घर पर तिरंगा नहीं लहरा पाते थे उसमें भी मोदी सरकार बदलाव लाई है। आज हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हम अपने घर पर तिरंगा लहरा पायेंगे। इस अभियान में हमारी पार्टी के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किए जा रहे है।

इस अभियान के अर्न्तगत बाइक रैली, वाहन रैली, पदयात्रा 9 से 12 अगस्त तक उसके बाद 11, 12, 13 अगस्त तक प्रभात फेरी का हमारा कार्यक्रम है। जिसमें हमारे सारे मोर्चे जुड़े हुए हैं। हर मंडल और बूथ स्तर पर जिले में यह अभियान पूरा करने के लिए हमने टोलियां बनाई है। तीन-तीन लोगों की टोलियां बनी हुई है। इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता की आवश्यकता है। और यह हमारे कार्यकर्ता बहुत अच्छे से कर रहे हैं। आपने देखा होगा हर चौराहे पर झंण्डे के बहुत सारे स्टॉल, छोटी-छोटी दुकानें हैं और आमजन में जोश और उत्साह है।

हमारी पार्टी ने बहुत सारे कार्यक्रम बनाए हैं आम जनों को भी इसमें जोड़ा है 13 से 15 अगस्त के बीच में हर घर पर तिरंगा लहराने का जो लक्ष्य हम लोग 50 लाख घरों में पूरे राजस्थान में तिरंगा लहराएगा इस लक्ष्य को हम पूरा करेंगे। केंद्र सरकार ने हर एक जिले में झंण्डे की व्यवस्था की है लगभग डेढ़ से दो लाख झंडे हर जिले में पहुंच चुके हैं। पोस्ट ऑफिस और खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से यह झंडे उपलब्ध हो रहे है और यह बहुत खुशी की बात है। यह बहुत बड़ा अभियान है क्योंकि पहले हम अपने राष्ट्र ध्वज को नहीं लहरा पाते थे लेकिन उसमें मोदी सरकार अब बदलाव लेकर आई है। पहले केवल सूर्य उदय से सूर्यास्त तक ही झण्डा फहरा सकते थे, लेकिन अब आप उसे पूरा दिन, 2 दिन 4 दिन लहरा सकते हैं। ऐसी अब कोई पाबंदी नहीं रही, इस पाबंदी को दूर किया गया है। उसके अलावा पहले यह था कि हम लोग केवल खादी के ही झंडे लहरा सकते थे, लेकिन उसमें भी अब बदलाव किया गया हम पॉलिस्टर के, कॉटन के अन्य मटेरियल के झंडे लहरा सकते है। 


                                       

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नाहटा को कई संस्थाएं करेंगी सम्मानित

टी- 20 वर्ल्ड कप का विजेता भारत बन सकता है- दिलीप नाहटा