अल्पसंख्यक मोर्चा चलाये जन-जागरण अभियान- चन्द्रशेखर

 अल्पसंख्यक मोर्चा चलाये जन-जागरण अभियान- चन्द्रशेखर


 

 मोर्चा प्रदेश के चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा-अजयपाल 


जयपुर 03 सितंबर । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी बैठक जयपुर स्थित ग्रान्ड इण्डियाना होटल में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर ने कहा कि अब समय आ गया है कि अल्पसंख्यक मोर्चा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाये व संगठन को जिला, मण्डल व बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाये। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं है, जिन्हें लेकर समाज को बताया जाये व जन-जागरण अभियान चलाया जाये। 

बैठक में मोर्चो के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान ने संगठन की गत 6 माह के कामकाज को बताया व आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशानिर्देश प्राप्त किये। खान ने आगे कहा कि मोर्चा कांग्रेस सरकार के गत 4 वर्षों के अल्पसंख्यक विरोधी कार्यों को लेकर जनता के बीच लगातार धरना-प्रदर्शन करता रहेगा। 

बैठक में मोर्चा के प्रदेश प्रभारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह ने अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा किये जा रहे कार्यों को लेकर मोर्चा की प्रसन्नता की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश के चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान ने मोदी सरकार की गत 8 वर्षों की योजनाओं को लेकर चर्चा की व पदाधिकारियों से कहा कि अपने क्षेत्रों में इन योजनाओं के बारे में बैनर, पोस्टर व हॉर्डिंग लगवायें। 

इसी कड़ी में मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. मजिद मलिक कमाण्डो ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा हमेशा से ही भाजपा का हरावल दस्ता रहा है व पार्टी की रीति-नीति पर चलता रहा है। 

कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती ने किया व उन्होंने गत कार्यक्रमों को लेकर वृत भी पेश किया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई व इस मौके पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्पाजंलि भी की गई।

इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान कुरैशी, जमरदीन तेली, रमजान चौपदार, डॉ. मुश्ताक, जीवन खां, मुन्सिफ अली, मुन्ना मकरानी, हमीद शेख, फरीदुदीन, प्रदेश मंत्री रमजान अब्बासी, आसिफ अली नकवी, हुसैन पठान, आसिफ खान, शहजाद खान, अयुब खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष अकरम कुरैशी, प्रदेश कार्यालय मंत्री उस्मान चौहान, सह-कार्यालय मंत्री गुलजार कुरैशी, मीडिया प्रभारी मुराद अली शेख, विकार अहमद, महबूब कुरैशी, प्रदेश आईटी प्रमुख हाकम पठान, आईटी सह-प्रमुख मोहम्मद इरशाद हसनपुरा, आई.टी. जयपुर संभाग प्रभारी जावेद किरडोली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फैयाज खान एवं जावेद कुरैशी सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।  


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे