स्वामी विवेकानंद को समर्पित विश्व विजय दिवस

 स्वामी विवेकानंद को समर्पित विश्व विजय दिवस 


जयपुर । ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की तरफ से शिकागो में स्वामी विवेकानंद जी द्वारा सन 1893 में दिए गए ऐतिहासिक भाषण के  129 वे वर्ष को याद करते हुए गत पूरे सप्ताह विश्व विजय दिवस के रूप में मनाया गया। 


इस दौरान जयपुर समेत पूरे देश- प्रदेश में अनेको कार्यक्रम आयोजित किए गए।  इस दौरान जयपुर जी के सी ब्रांच द्वारा , चेस प्रतियोगिता , निबंध कॉम्पिटिशन, क्विज , वृद्धा आश्रम में विजिट, आशु भाषण प्रतियोगिता, आदि का आयोजन जयपुर के विभिन्न हिस्सों में किया गया। 


 कार्यक्रम का प्रारंभ रजत पथ मानसरोवर स्थित माइंड मूव चैस स्कूल में चैस प्रितियोगिता के आयोजन से हुआ, तदोपरांत समस्त वृद्ध जनो का मार्गदर्शन लेते हुए जी के सी समूह ने आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम में विजिट कर स्वामी विवेकानंद के विचारों को रखा तथा समाज में जागरूकता को लेकर अपने अनुभव साझा करे। जोवियल स्कूल, फागी, मधु सी सै स्कूल, हीरा पथ,  विकास विद्या मंदिर सी सै स्कूल, किरण पथ आदि विभिन्न स्थानों पर संगठन की ओर से स्वामी विवेकानंद को लेकर परिचर्चा , क्विज आदि की गई तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 


कार्यक्रम के अंतिम दिन मानसरोवर जयपुर स्थित सेंट विलफ्रेड गर्ल्स कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी को लेकर जीकेसी की ओर से मुख्य वक्ता समाजसेवी  अनुराग सक्सेना, ग्लोबल सचिव जीकेसी व डायरेक्टर महाराणा प्रताप म्यूजियम उदयपुर ने विवेकानंद जी पर आधारित विभिन्न प्रसंगों को साझा कर अपने विचार रखे। सेंट विल्फ्रेड गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ मनीषा तिवारी ने समस्त जी के सी टीम का आभार व्यक्त किया । डॉ अजीत कुमार शर्मा प्रोग्राम ऑफिसर एन एस एस ने आयोजन में विशेष सहयोग देते हुए स्वामी विवेकानंद जी के लिए ऐसे सन्त विरले ही जन्म लेते हैं पर प्रकाश डाला। 


कॉलेज ग्रुप से डॉ नेहा गुप्ता, प्रोग्राम ऑफिसर, डॉ डिंपल शर्मा डॉ अरुण कुमावत ने अपने विचारों के माध्यम से सभी छात्राओ को सदैव उच्च चरित्र व देश को सर्वोपरि रखने पर बल दिया। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों ने जुड़ कर इसे सफल बनाया, जिसके लिए जिला अद्यक्ष अर्जुन सक्सेना ने माइंड मूव्स चैस स्कूल से अंकेश वशिष्ठ,  मधु स्कूल से  ऋषभ जैन, विकास विद्या मंदिर से  विकास सक्सेना, जोवियल स्कूल से श्रीमती ममता राजावत , सेंट विल्फ्रेड गर्ल्स कॉलेज से डॉ मनीषा आदि का  धन्यवाद दिया।


 कार्यक्रम में जी के सी टीम से अनुराग सक्सेना, ग्लोबल सचिव , रचना सक्सेना ,  राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष,  सपना वर्मा,  राजस्थान प्रदेश महासचिव ,  अर्जुन सक्सेना, जिला अद्यक्ष,  विजेता सिन्हा, प्रदेश कला प्रकोष्ठ महासचिव , परबेन्द्र सिन्हा, प्रदेश सचिव , शैलेन्द्र माथुर , प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्य्क्ष,  विपिन माथुर , प्रदेश उपाध्यक्ष, एडवोकेट ईवादीप सक्सेना,  महेंद्र सक्सेना, अंकित सक्सेना, विनीता सक्सेना , राजकुमार सक्सेना व अन्य ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे