स्वर्णकार समाज के 15 जोडे विवाह बंधन में बधें

 स्वर्णकार समाज के 15 जोडे विवाह  बंधन में बधें   


 

मिसेज एशिया डॉ अनुपमा सोनी ने प्रयासों की प्रशंसा की  

  


 जयपुर । स्वर्णकार सेवा संस्थान के तत्वावधान में कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी (देवउठनी ग्यारस), 4 नवंबर को जयपुर में आयोजित नि:शुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में 15 जोड़े परिणय संस्कार में बंधे। इस आयोजन ने दिखावे, अंधविश्वास और दहेज प्रथा के विरोध में शानदार संदेश दिया।


मुंबई के डॉ रश्मि सोनी, डॉ प्रकाश सोनी  के संयुक्त संचालन में आयोजित इस सामूहिक विवाह में दिल्ली निवासी नरेश सोनी ठाकरान दिल्ली ने यजमान बनकर समाज में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। परिणय संस्कार  कार्य आपके द्वारा संपन्न करवाया गया। आप शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में भी अप्रतिम अवदान दे रहे है। सैंकड़ों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उनको उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित कर रहे है।


कोरोना काल में आपके द्वारा किया गया कार्य मानवता के लिए प्रेरणास्पद है। स्वर्णकार सेतु के डॉ प्रकाश सोनी, डॉ रश्मि सोनी, दीपक, चेतन सणखत के संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम मेंहजारों की संख्या में समाज बंधू उपस्थित थे। 


डीजी बी एल सोनी आईपीएस, आईएएस रिटायर्ड. एल एन सोनी, रामावतार  सोनी जज, रामावतार  सोनी रिटा. एसीपी, अनिल सोनी विकाश अधिकारी आदि अधिकारी वर्ग के साथ कई राष्ट्रीय अध्यक्ष विभिन्न प्रदेशों से पधारे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसेडर, मिसेज एशिया इंटरनेशनल डॉ अनुपमा सोनी ने प्रयासों की प्रशंसा की। संजय सोनी लाडनूं, ललित कुलथिया, हरीश सोनी रतनगढ़, सुरेंद्र सोनी रेलवे, महेंद्र सोनी सहदेव, जुगल किशोर सोनी जोधपुर, कृष्णा खलबलिया, प्रवीण सोनी, सुरेश सणखत, राकेश सोनी, राकेश भवन, रामवल्लभ रोड पाली आदि ने आयोजन को सफल बनाया।


  इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में समाज बंधू उपस्थित थे। राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र प्रदेशों के 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन में शानदार व्यवस्था रही। जगदीश वर्मा हैदराबाद, दुलीचंद सोनी पीपाड़, चेतन सोनी दिल्ली, ओम प्रकाश बामलवा, दुलीचंद कड़ेल कोलकता,अश्विनी बग्गा इंदौर, मुंबई से विजय सिंह वर्मा, नरेंद्र कड़ेल, शंकरलाल सोनी, फतेहचंद सोनी, अयोध्याप्रसाद सेठ, नारायण सेठ, मातादीन कठाथला, शिव कुमार, विष्णु कुमार सोलीवाल गुजरात सहित कई राष्ट्रीय अध्यक्ष विभिन्न प्रदेशों से पधारे। रमाकांत जोहरी, चंद्र प्रकाश डांवर का मार्गदर्शन मिला। 


आर के सोनी जादूगर ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। सोनू सोनी ने आंख पर पट्टी बांधकर बेहतरीन प्रतिभा का परिचय दिया। कई वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए। डीजी बी एल सोनी ने स्वर्णकार सेतु के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सामूहिक  विवाह सम्मेलन की उपयोगिता के बारे में बताया।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे