भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्रीराम मंदिर में की पूजा अर्चना

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्रीराम मंदिर में की पूजा अर्चना, 



 भाजपा जन आक्रोश यात्रा के रथों को  किया रवाना




मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने रिकॉर्ड बनाकर राजस्थान को भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, दलित उत्पीडन, साइबर क्राइम, महंगे पेट्रोल-डीजल और महंगी बिजली में नंबर एक बना दियाः  जेपी नडडा



राहुल गांधी कहते हैं कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट कांग्रेस की संपत्ति हैं, बल्कि हकीकत यह है कि इनकी लड़ाई ने राजस्थान को विकास में बहुत पीछे धकेल दिया है, इसलिए यह संपत्ति नहीं विपत्ति हैंः अरूण सिंह



नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, केन्दीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने वादाखिलाफी और झूठे वादों को लेकर कांग्रेस सरकार को कोसा



जयपुर, 1 दिसंबर, 2022। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नडडा ने भाजपा जन आक्रोश रथ यात्रा का जयपुर से 51 रथों को रवाना कर आगाज किया, यह सभी 200 रथ भाजपा राजस्थान इकाई द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा के तहत प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे।  नडडा ने भाजपा राजस्थान के ‘जन-आक्रोश’ गीत भी लॉन्च किया।



भाजपा इन यात्राओं के माध्यम से 14 दिनों में राज्य के लगभग 2 करोड़ लोगों तक पहुंचेगी और प्रदेश के सभी 8 करोड़ लोगों तक इसका संदेश जाएगा, जिसमें कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी।



इस यात्रा के दौरान पूरे प्रदेश में लगभग 75,000 से अधिक किमी का सफ़र तय किया जाएगा। इस दौरान लगभग 20 हजार चौपाल और 20 हजार नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की जायेंगी। 



 नडडा ने जयपुर में भगवान श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना की और गुरूद्वारा में मत्था टेककर राजस्थान सहित देश की खुशहाली और तरक्की की कामना की। 



उन्होंने कहा कि, भगवान गोविंदेव जी की पावन नगरी में मुझे यहां के कार्यकर्ताओं और जनता से मिलना का सौभाग्य मिला। वीरों, महापुरूषों और संतों की पवित्र राजस्थान की धरती को प्रणाम करता हूं। 



 जेपी नडडा ने संबोधन में कहा कि, भाजपा राजस्थान इकाई द्वारा सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश यात्रा के तहत 2 करोड़ लोगों से संपर्क किया जाएगा और प्रदेश के सभी 8 करोड़ लोगों तक संदेश जाएगा, इस जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से जन विरोधी कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, झूठे वादे, जंगलराज और केन्द्र की  नरेन्द्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। 

 नडडा ने कहा कि, जन आक्रोश यात्रा के ऐतिहासिक कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्ययोजना के लिए राजस्थान भाजपा इकाई और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और इनकी पूरी टीम भाजपा को बधाई देता हूं। 



 प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षा मिलती है और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलता है, लेकिन राजस्थान की कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने इस योजना को लागू नहीं करके चिरंजीवी नाम से योजना लागू कर रखी है, जो भगवान भरोसे चल रही है, इस योजना का बड़ा हिस्सा केन्द्र सरकार से आता है लेकिन गांधी खानदान के प्रति वफादारी दिखाने के कारण अशोक गहलोत ने ना केवल आयुष्मान भारत योजना को ही लागू नहीं किया, बल्कि अन्नपूर्णा योजना का नाम भी इंदिरा रसोई कर दिया। 



भाजपा की डबल इंजन की सरकार की इसलिए कहता हूं कि केन्द्र में  नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की सरकार है और 2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर डबल इंजन सरकार से राजस्थान का बुनियादी विकास होगा, जो राजस्थान को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा। 

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय  भैंरोंसिंह शेखावत द्वारा युवाओं के संबल के लिए चलाई गई अंत्योदय योजना को भी कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया, इस योजना से युवाओं को 50 हजार रूपए का बिना गारंटी के ऋण की सुविधा मिलती थी। 



केन्द्र की भाजपा सरकार का इंजन हमेशा राजस्थान के विकास के लिए मजबूती से खड़ा है लेकिन अशोक गहलोत केन्द्र की आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन सहित तमाम योजनाओं में रोड़ा अटकाकर राजस्थान को विकास में पीछे धकेलने का काम कर रहे हैं। 



विश्व के लोकप्रिय एवं मजबूत नेताओं में शुमार प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने 219 करोड़ वैक्सीन की मुफ्त डबल डोज लगाकर पूरे देश की जनता के स्वास्थ्य को सुरक्षित किया, वहीं कांग्रेस देशभर में वैक्सीन के खिलाफ जनता में भ्रम फैलाती रही और यहीं कांग्रेस के नेता चुपचाप वैक्सीन लगवा लिए लेकिन एक ट्वीट तक भी नहीं किया, सिर्फ जनता को भ्रमित करते रहे। 



 नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की समस्त जनता को निशुल्क वैक्सीन लगवाने का ऐतिहासिक कार्य हुआ और 100 देशों को भारत ने वैक्सीन पहुंचाई और 48 देशों को निशुल्क वैक्सीन पहुंचाई, भारत अब लेने वाला नहीं बल्कि दुनिया की मदद कर देने वाला देश बन गया है। 

भाजपा की नीतियों को उन तक पहुँचाया जाएगा। मैं इस यात्रा के लिए राजस्थान भाजपा की पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूं।



प्रत्येक रथ में शिकायत पेटिका है जिसमें आमजन जन विकास से संबंधित समस्याएं लिखकर इस पेटिका में डाल सकेंगे और प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों की शिकायतों को एकत्रित कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुखरता के उठाया जाएगा और इन मुददों में से भाजपा अपने घोषणा पत्र में भी शामिल करेंगी। 

जन आक्रोश यात्रा के तहत 2 करोड़ लोगों से संपर्क किया जाएगा और भाजपा की नीतियों को उन तक पहुँचाया जाएगा। मैं इस यात्रा के लिए राजस्थान भाजपा की पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूं।



 नड्डा ने जन आक्रोश यात्रा की रचना के लिए प्रदेश भाजपा की पूरी टीम को बधाई देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में किसी भी नेता की नीति और नीयत छोटे-छोटे बातों से पता चलती है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार हमारी वसुंधरा राजे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का नाम बदल कर उन्हें अलग अलग नामों से चला रही है। इससे कांग्रेस की असलियत उजागर होती है। 



कांग्रेस की गहलोत सरकार ने हमारी भामाशाह योजना का नाम बदल दिया। इससे होता तो कुछ नहीं, लेकिन गहलोत सरकार की नीयत की पता चलता है। इनके पास अपना दिखाने को कुछ भी नहीं है, इसलिए ये हमारी योजनाओं का नाम बदल कर इसे अपना कह कर दिखाते हैं। गहलोत सरकार ने हमारी सरकार द्वारा शुरू की हुई अन्नपूर्णा रसोई का नाम बदल कर इंदिरा रसोई कर दिया। ये जनता की सेवा नहीं है। इन्हें तो भारतीय संस्कृति से निकला हुआ नाम तक पसंद नहीं, बस एक ही परिवार के नाम पसंद हैं।


कांग्रेस की गहलोत सरकार पर हमला जारी रखते हुए  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान में जब से डबल इंजन की सरकार में से इंजन हटा है, तब से राजस्थान का विकास रुक सा गया है. राजस्थान के विकास में रोड़े अटकाने वाले कोई और नहीं, बल्कि यहाँ के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं। इन्हें राजस्थान की जनता की चिंता कम, अपनी और अपनी कुर्सी की चिंता अधिक रहती है। गहलोत सरकार ने गाँवों को पक्की सडकों से जोड़ने वाली हमारी योजना ग्रामीण गौरव पथ को बंद कर दिया। इन्होंने हमारी सरकार द्वारा युवाओं को 50,000 रुपये तक के कोलेटरल-फ्री लोन वाली भैरो सिंह शेखावत अंत्योदय स्वरोजगार योजना को बंद कर दिया। इन्होंने हर गाँव में कुआं और पोखर बनाने की हमारी योजना मुख्यमंत्री स्वावलंबन अभियान को बंद कर दिया। हमारे प्रधानमंत्री जी आजादी के अमृत महोत्सव काल में हर गाँव में सरोवर बने, इसकी चिंता कर रहे हैं लेकिन गहलोत सरकार पहले से हमारी चली आ रही योजना को भी बंद कर रहे हैं। जल जीवन मिशन इम्प्लीमेंट करने में भी अशोक गहलोत राजस्थान में रोड़े अटका रहे हैं। इससे हर घर जल की योजना में बाधाएं आ रही हैं। आज केंद्र में जलशक्ति मंत्री राजस्थान से हैं, लेकिन कांग्रेस की गहलोत सरकार जलशक्ति मंत्रालय का भी उपयोग नहीं कर रही।

 नड्डा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस ने सरकार में आने से पहले किसानों से कर्ज माफी का बड़ा वादा किया था। किसानों का लगभग 1.20 लाख करोड़ रुपये का कर्जा चुकाना था। राहुल गाँधी कहते थे - एक, दो, तीन, चार और 10 गिनते-गिनते किसानों का कर्जा माफ़ हो जाएगा। 

आजकल राहुल गाँधी यात्रा पर निकले हुए हैं। उनसे पूछना कि आप अपना वादा भूल गए हो कि याद है?


 राजस्थान की जनता में कांग्रेस की सरकार के प्रति आक्रोश इसलिए है क्योंकि कांग्रेस की गहलोत सरकार उनकी आँखों में धूल झोंक रही है और उनके हितों के साथ विश्वासघात कर रही है। कांग्रेस की सरकार आने के बाद राजस्थान में लगभग 9 हजार किसान अपनी जमीन बेचने को मजबूर हो गए हैं। कांग्रेस की गहलोत सरकार ने बाजरा पर एमएसपी देने से भी इन्कार कर दिया है।


अशोक गहलोत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, दलित उत्पीडन, साइबर क्राइम, महंगे पेट्रोल-डीजल और महंगी बिजली में नंबर एक बन गया है। 


पेट्रोल-डीजल पर केंद्र की  नरेन्द्र मोदी सरकार ने कई बार दाम घटाए, भाजपा की राज्य सरकारों ने भी दाम घटाए लेकिन राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किये। अशोक गहलोत गुजरात में तो जाकर घड़ियाली आंसू बहाते हैं लेकिन यहाँ सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। किसानों को और आम उपभोक्ताओं को आज राजस्थान की कांग्रेस सरकार में सबसे अधिक महंगी बिजली मिल रही है। 

कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में सांप्रदायिक तनाव भी बढ़े हैं। इसकी जिम्मेवार भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार ही है। अगर आप चाहते हैं कि राजस्थान में बहनें सुरक्षित रहें, दलित सुरक्षित रहें, रोजगार के अवसर बढ़े, भ्रष्टाचार समाप्त हो और पेट्रोल-डीजल के दाम कम हों, तो राजस्थान में डबल इंजन वाली सरकार बनानी होगी। मुझे विश्वास है कि राजस्थान की जनता अशोक गहलोत सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।


राजस्थान के विकास के लिए केंद्र की  नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किये गए प्रयासों को रेखांकित करते हुए  नड्डा ने कहा कि  नरेन्द्र मोदी सरकार ने राजस्थान को 9 नेशनल हाइवे दिए हैं। राजस्थान में लगभग 1,357 करोड़ रुपये की राशि से 243 किमी नेशनल हाइवे का निर्माण हो रहा है। सेतु बंधन योजना पर लगभग 700 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। 


केंद्र सरकार लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से राजस्थान में 25 नए बाईपास बना रही है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से सबसे अधिक लाभ राजस्थान को मिलने वाला है।  नरेन्द्र मोदी सरकार ने राजस्थान में सिरोही, बांसवाड़ा, दौसा, हनुमानगढ़ सहित पांच जगहों पर मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है। जब मैं केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री था, तब चुरू, पाली, भरतपुर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर और बाड़मेर में मेडिकल कॉलेज खोले गए थे।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज हमारा देश ‘आत्मनिर्भर भारत’ की राह पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। 219 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज मुफ्त लगा कर हमारे प्रधानमंत्री  ने कोरोना से देशवासियों को सुरक्षित किया है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भी कोरोना के दौरान वैक्सीन खुद से खरीदने की अनुमति माँगी थी, लेकिन जब  नरेन्द्र मोदी सरकार ने अनुमति दे दी तो कह दिया कि हमसे न हो पायेगा। 


कांग्रेस के नेता वैक्सीन को लेकर जनता को लगातार गुमराह और भ्रमित करते रहे जबकि ये दीगर बात है कि उन्होंने स्वयं चुपके-चुपके टीके लगवा लिए। भाजपा ने तब ‘सेवा ही संगठन’ के  प्रधानमंत्री  के आह्वान पर अपने-आप को जनता की सेवा में झोंक दिया था।  प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत ने लगभग 100 देशों को वैक्सीन दिया। लगभग 40 से अधिक देशों को ढाई करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन की खुराक मुफ्त में दी गई। भारत अब लेने वाले देश के रूप में नहीं, बल्कि देने वाले देश के रूप में जाना जाता है। कोरोना के कठिन काल में हमारे प्रधानमंत्री  ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के लगभग 80 करोड़ लोगों की चिंता की। तब से लेकर आज तक लगभग सवा दो साल से देश के 80 करोड़ लोगों तक हर महीने 5-5 किलो गेहूं/चावल और एक किलो दाल उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि उन्हें सहारा मिले।


 नड्डा ने कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की सबसे तेज गति से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। आज भारत इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बन चुका है। लेदर एक्सपोर्ट में लगभग 29 प्रतिशत, केमिकल एक्सपोर्ट में लगभग 15 प्रतिशत और कॉफ़ी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 


ओवरऑल एक्सपोर्ट में लगभग 17 प्रतिशत की वृद्धि  नरेन्द्र मोदी सरकार में हुई है।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की सरकार में कृषि बजट में लगभग छः गुना और स्वास्थ्य बजट में लगभग 8 गुना वृद्धि हुई है। आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, स्वच्छ भारत अभियान, पीएम आवास योजना, पीएम उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं से  नरेन्द्र मोदी सरकार ने विकास को एक नया आयाम दिया है।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने राजस्थान के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है जबकि अशोक गहलोत जी ने राजस्थान के विकास में बाधा उत्पन्न करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। 


कांग्रेस की गहलोत सरकार राजस्थान के विकास के रास्ते में रोड़े अटकाने के मिशन में लगी हुई है। मैं अपने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूँ कि आप सब राजस्थान के घर-घर जाएँ और कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार की नाकामियों को उजागर करें कि किस तरह एक छोटी सी गलती से बहुत बड़ा नुकसान हो जाता है। हर भाजपा कार्यकर्ता राजस्थान की आक्रोशित जनता की आवाज बनंे और प्रदेश में जनता की सेवा हेतु अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें।


डॉ. सतीश पूनियां ने संबोधन में कहा कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात में जाकर कहते हैं कि राजस्थान विकास मॉडल लागू करूंगा,  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा  ने गुजरात की जनता को यही निवेदन किया था कि कम से कम राजस्थान का मॉडल तो स्वीकार नहीं करना, क्योंकि यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी हुई है,  औसतन 17 बलात्कार और 7 हत्याएं प्रतिदिन। 


आप सब लोग वाकिफ हैं कि हिंदुस्तान की सर्वाधिक बेरोजगारी 30 प्रतिशत से भी ज्यादा राजस्थान में है, 70 लाख बच्चों ने अलग-अलग परीक्षाएं दीं, 69 लाख बच्चे आज भी भटक रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सदन में नौकरी का आंकड़ा 1 लाख बताते हैं।  


राहुल गांधी यात्रा पर हैं लेकिन उस यात्रा से पहले राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी का सवाल होगा श्रीमान आपने 2018 में कहा था कि 10 तक गिनती गिनूंगा और किसानों का पूरा कर्जा माफ कर दूंगा, राजस्थान का 60 लाख किसान, 1 लाख 20 हजार करोड़ के कर्जे की माफी का आज भी इंतजार कर रहा है। 


भ्रष्टाचार का नतीजा यह है राहुल गांधी आटे को लीटर में बांटते हैं, लेकिन राजस्थान में भ्रष्टाचार किलोमीटर में है हर 12 किलोमीटर पर भ्रष्टाचार है।  

राहुल गांधी के 10 दिन तो छोड़िए 1700 से भी ज्यादा दिन हो गए,  लेकिन राजस्थान का किसान इंतजार में है, 9 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन की कुर्की के रूप में और ऐसे दर्जनों किसानों की आत्महत्या के अवसाद के रूप में है। 


जीरो टॉलरेन्स की बात करने वाली कांग्रेस सरकार की बानगी यह है कि हर 12 किलोमीटर पर कदम रखेंगे तो कोई ना कोई अधिकारी और कोई ना कोई कर्मचारी ट्रेप होता हुआ मिल जाएगा, जीरो टॉलरेन्स वाली कांग्रेस सरकार  में। 


रीट की चीट को लेकर पार्टी ने और युवा मोर्चा ने, किसान कर्जमाफी को लेकर 10 लाख किसानों का हस्ताक्षर अभियान किसान मोर्चा ने, महिला सुरक्षा को लेकर महिला मोर्चा ने और इसी तरह विभिन्न जनहित के मुददों को ओबीसी,एससी,एसटी और अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुखरता से उठाया। 


कांग्रेस के खिलाफ पूरे प्रदेश में जबरदस्त आक्रोश है, किसान कर्जमाफी, रीट सहित विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक, महिला सुरक्षा, बिगड़ी कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, हिंदू त्यौहारों के जुलूसों और हिंदुओं पर लगातार बढ़ रहे अत्याचार इत्यादि मुददों को लेकर राजस्थान की जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बढ़ा जन आक्रोश है। 

 प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जनधन, पीएम किसान सम्मान, उज्जवला, आयुष्मान, सुकन्या समृद्धि, जल जीवन मिशन इत्यादि तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं से राजस्थान से लेकर पूरे देश को बुनियादी मजबूती के साथ आत्मनिर्भर बनाने के प्रति संकल्पित और प्रतिबद्ध हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम देशभर में लोगों के उत्थान और खुशहाली के रूप में सामने आ रहे हैं। 

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा गांव-गांव, घर-घर जाएगी और राजस्थान में मोदी के नाम और जन कल्याणकारी योजनाओं से और पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सत्ता बदलेगी। 


जन आक्रोश के माध्यम से कांग्रेस सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी और झूठे वादों से जनता को अवगत कराएंगे और  नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे। 

आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और  राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नडडा के कुशल नेतृत्व में दोनों कोरोनाकाल में पार्टी ने देशभर में सेवा ही संगठन के अभियान माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा की और इसी क्रम में राजस्थान भाजपा इकाई ने करोड़ों जरूरतमंदों की सेवा की और साथ ही संगठन की मजबूती का कार्य भी जमीनी तौर पर पूरी सक्रियता के साथ प्रदेशभर में मंडल, बूथ, शक्ति केंन्द्र और पन्ना इकाई तक चल रहा है, जिसमें 52 हजार बूथों में से 48 हजार बूथों पर फोटोयुक्त बूथ समितियों का गठन पूर्ण हो चुका है, जो भाजपा राजस्थान के मिशन 2023 की ऐतिहासिक जीत में मील का पत्थर साबित होगा। 


अरूण सिंह संबोधन में कहा कि, कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ पूरे प्रदेश में हाहाकार है। बकरी चराने वाली महिला के पैर काट दिए जाते हैं, महिला शिक्षिका को जिंदा जला दिया जाता है, पुजारियों को या तो जिंदा जला दिया जाता है या जलने को मजबूर कर दिया जाता है। 


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत डिप्टी सीएम और पीसीसी चीफ रहे वरिष्ठ नेता को गददार कहते हैं और इनके प्रदेश प्रभारी प्रदेश छोड़कर चले जाते हैं और इनके राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं और इसके बाद भी इनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता बयानबाजी कर अनुशासन का माखौल उड़ाते हैं, यह कांग्रेस पार्टी की हकीकत है, इनको प्रदेश के विकास से कोई मतलब नहीं है, यह एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर कबडडी-कबडडी खेल रहे हैं। 


राहुल गांधी कहते हैं कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट कांग्रेस की संपत्ति हैं, बल्कि हकीकत यह है कि इनकी लड़ाई ने राजस्थान को विकास में बहुत पीछे धकेल दिया है, इसलिए यह संपत्ति नहीं विपत्ति हैं। 

कांग्रेस की 2023 में ऐसी हालत हो जाएगी, इतनी बुरी हार होगी कि कांग्रेस सूपडा साफ हो जाएगी और इनके मात्र इतने ही विधायक आएंगे जिनसे फॉर्चुनर भी नहीं भर पाएगी। 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसंुधरा राजे, केन्दीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने अपने-अपने संबोधनों में कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और झूठे वादों को लेकर कांग्रेस सरकार को कोसा और कहा कि जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से भाजपा पूरे राजस्थान में किसानों, युवाओं और माता-बहनों की आवाज को मुखर करेगी और 2023 में जन विरोधी कांग्रेस सरकार को हमेशा के लिए उखाड़ फेकेंगे। 


दशहरा मैदान में जगत प्रकाश नड्डा के साथ कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सांसद किरोडी लाल मीणा, राजेन्द्र गहलोत, रामचरण बोहरा, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राज्यवर्धन राठौड़, प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी, भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी, सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, विधायक नरपत सिंह राजवी, कालीचरण सराफ, निर्मल कुमावत, अशोक लाहोटी, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, जिला प्रमुख रमा देवी, मेयर सौम्या गुर्जर, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, राघव शर्मा, सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत-अभिनंदन किया।


जयपुर पहुँचने पर  राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा का जयपुर हवाई अड्डे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसंुधरा राजे, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता  राज्यवर्धन राठौड़, प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत-अभिनंदन किया।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे