आवासन आयुक्त ने स्थानांतरित अधिकारियों को दी विदाई

आवासन आयुक्त ने स्थानांतरित अधिकारियों को दी विदाई



              नए अधिकारियों के आगमन पर दी शुभकामनाएं       


                                                                                                              जयपुर  
राजस्थान आवासन मण्डल के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को   आयोजित  एक कार्यक्रम में मण्डल सचिव और सहायक निदेशक (जनसंपर्कको स्थानांतरण पर विदाई दी गई वहीं नवनियुक्त अधिकारियों के आगमन पर बधाई और शुभकामनाएं भी दी गईं।

आवासन आयुक्त  पवन अरोड़ा ने इस अवसर पर मण्डल सचिव श्रीमती संचिता विश्नोई  सहायक निदेशक (जनसंपर्क)  अभिषेक जैन को स्थानांतरण पर विदाई देते हुए उन्हें मोमेंटो दिए। वहीं नवनियुक्त सचिव श्रीमती अल्पा चौधरी और सहायक निदेशक (जनसंपर्क)  हेतप्रकाश व्यास को बुके देकर नये दायित्व की शुभकामनाएं दी।

 अरोड़ा ने स्थानांतरित दोनों अधिकारियों की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने परिवार की तरह कार्य करते हुए मंडल को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर वित्तीय सलाहकार श्रीमती संजय शर्मामुख्य अभियन्ता  के.सीमीणाजी.एसबाघेलामनोज गुप्तामुख्य सम्पदा प्रबंधक श्रीमती प्रीति सिंह पंवारअतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक  अनिल माथुर सहित मण्डल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 --

Comments

Popular posts from this blog

एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा ने की राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी

ब्यावर के जिला बनने की भविष्यवाणी हुई सत्य साबित

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन