किसानो को अपना हक़ मिले इसके लिए सभी को संगठित होना होगा - पायलट

 किसानो को अपना हक़ मिले इसके लिए सभी को संगठित होना होगा - पायलट 




सादडी (भावेश जोधावत)। प्रदेश के दौरे पर निकले पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गुरुवार को सादड़ी में विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसानों के लिए एमएससी पर क़ानून लाने व केंद्र सरकार की किसानो के लिए लागु की गई नीतियों का जमकर विरोध किया साथ ही प्रदेश में पिछली भाजपा सरकार में हुए घोटालों के आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
पायलट के आते ही सामने खचाखच मौजूद भीड़ ने जयकारे व आई लव यू पायलट के नारे लगाये। जाट ,देवासी समाज, सकल जैन संघ सादड़ी व कांग्रेस पार्षदों ने पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश मीणा के नेतृत्व में 101-101 किलो के पुष्पहार से स्वागत किया। 


पायलट ने कहा कि जो लोग इस देश का पेट पालते है। किसान अनाज पैदा करते हैं। लेकिन केंद्र में बैठे लोगो ने किसानों पर प्रहार किए। काले कानून बनाए। स्पष्ठ बहुमत के बावजूद केन्द्र में बैठे लोगों को किसान व गांव की चिंता नही। पायलट ने किसानों को संगठित होने का आह्वान किया हैं। ताकि आने वाले समय में उनका भविष्य बेहतर हो। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के  किसानों के बच्चे जब तक उन कुर्सियां पर नही बैठते, जहां उनके भविष्य का निर्माण होता है। तब तक उनका भविष्य उज्ज्वल नही हो सकता। उन्होंने कहा कि हमने वसुंधरा सरकार को चुनोती दी थी और कहा था कि उनके कार्यकाल के गड़बड़ घोटाला पर कार्यवाही करेंगे। लेकिन चार साल बीत गए। लेकिन उम्मीद करते है की उन्हें अब भी एक्सपोज करेंगे।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की साहसिक यात्रा का कोई सानी नही हैं। देश मे नफरत के माहौल को बदलने का संकल्प लेकर चल रहे हैं। अगले दिनों प्रदेश में कांग्रेस जन राहुल जी के मोहब्बत का सन्देश लेकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाएंगे,गांव गांव ढाणी पहुंचेगे।


उन्होंने कहा कि देश में भूमाफिया,शराब घोटाले,बैंक घोटाले हुए। लेकिन उन पर कार्यवाही की बजाय सरकारी एजेंसियां सोनिया- राहुल से पूछताछ कर परेशान करते है। उन्होंने सवाल उठायाकि राजस्थान में हुए घोटाले व भ्रष्टाचार के मामले में राज्य सरकार कार्यवाही क्यों नही करती। जिनको उजागर कर हम सत्ता में आए थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को खाद,पेट्रोल,बीज महँगे हो गए।ऋण के लिए दलाल बन गए है। अमीर गरीब में खाई बन गई है। यह फैसला चिंता का विषय है। पूर्व पीएम डॉ मनमोहनसिंह ने 72 हजार करोड़ के ऋण माफ किए। अमीरों के माफ कर सकते है तो गरीबो के क्यो नही। जो जाति वर्ग सम्प्रदाय की राजनीति करते है,वे लोगो को भड़काने की राजनीति करते है। कांग्रेस ने केंद्र में रहते तरह तरह के मनरेगा, आरटीआई,आरटीई जैसे कानून बनाए। लेकिन यह सरकार बड़ी-बड़ी बाते करती है। हिन्दू- मुस्लिम व मन्दिर की बात कर लोगों को गुमराह करती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल हमने इतना ज़ोरदार केम्पेन किया कि डबल इंजन के एक इंजन का धुआं निकल गया। 24 महीने में दूसरा इंजन भी फैल करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए घोटालो के आरोपियों को बख्शेंगे तो जनता माफ नही करेगी। उन्होंने कहा को प्रदेश में माथुर आयोग भी बना,लेकिन कुछ नही कर सका। जिन लोगो ने धोखा दिया। सरकार कार्यवाही करे तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। 


उन्होंने कहा किअगर नौजवान व अन्नदाता तय कर ले तो जाति पाँति से आगे सोचे। जवानी,किसानी व जनानी जागरूक हो। उन्होंने कहा कि वे राजस्थान की जनता के स्वाभिमान से समझौता नही करेंगे। राजस्थान की मिट्टी उनके माथे का चंदन है। प्रदेश वासियो की अस्मिता से कभी समझौता नही करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार के लिए किसानों से बेवफाई मत करो। किसानो के लिए खजाना क्यो नही खोल सकते।
उन्होंने केंद्र सरकार को एमएससी कानून लाने के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए समर्थन में हाथ ऊंचे कराए। उन्होंने भीड़ से अभिभूत होकर कहा कि जब जब उन्हें याद करेंगे। पाली व बाली के लिए हाजिर रहेंगे। दोपहर एक बजे पायलट का हेलीकॉप्टर हेलिपैड पर पहुंचा। हेलीकॉप्टर के चक्कर लगाते ही पीसीसी सदस्य रहे चन्दनसिंह राजपुरोहित ने हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो,सचिन पायलट जैसे नारे लगवाए।
दोपहर दो बजे बाद पायलट आयोजन स्थल आजाद मैदान पहुंचे तो सुबह की ठिठुरन में गर्म वस्र पहनकर आए लोग सूर्य के प्रखर ताप में लोग पसीना पसीना हो रहे थे। बावजूद जमे रहे हजारों लोग मैदान में अपने नेता का इंतजार करते रहे।
आयोजक एवं प्रदेश कांग्रेस खनिज उत्खनन एवं विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ.दुर्गासिंह राठौड़ ने कहा कि देसूरी ब्लॉक में कॉलेज नही हैं। अगली सरकार पायलट के नेतृत्व में बने। उन्होंने कहा कि 1990 से बाली में कांग्रेस का विधायक नही हैं। इसलिए यह कि आवाज नही पहुंच पा रही हैं। पिछली बार यह सीट एनसीपी को दे दी और एक बार फिर हार गए। पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र चौधरी ने राजस्थानी में कहा कि पायलट ज़मीनी आदमी हैं और अपने धरातल को कभी नही छोड़ेंगे। पूर्व विधायक लालाराम गरासिया ने कहा कि केंद्र सरकार लोगो को गरीब बनाने पर तुली हैं। जिससे निजात पानी हैं। पूर्व विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि नरेंद्र मोदी मेरी जाति का है।लेकिन मुझे शर्म आती हैं। पत्नी छोड़कर बैठा है। मां के शोक में भी बहु जसोदा बेन के घर पर पहरा बैठा दिया। उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार का उल्लेख करते हुए कहा कि पैसा थारी तीखी धार,झुके पटवारी,मुंशी,थानेदार।


वक्ताओं ने पेपर लीक,खराब सड़कों के मुद्दे उठाए। विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा,दिलीप चौधरी,निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं पशुधन विकास बोर्ड उपाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास,सोजत से उम्मीदवार रही एवं पूर्व प्रधान शोभा सोलंकी,महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रेखा परिहार,एसबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष प्रेमाराम देवासी,कांग्रस नेता राजेश चौधरी,बालेंदुसिंह शेखावत,शंकरलाल मीणा,समर्थ शर्मा,सिरोही के पूर्व जिलाध्यक्ष जीवाराम बोराणा,करणसिंह उचरियाड़ा,आंनदीलाल खटीक,गुमानसिंह देवड़ा,नरपतसिंह सांदू बिलाड़ा,भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल,निवर्तमान देसूरीब्लॉक अध्यक्ष सुशीला गौड़,पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रमोद पाल सिंह मेघवाल,बाली के निवर्तमान कैलाश गरासिया,पाली ग्रामीण के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष महेश जोशी,आबूरोड के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रसीद खान,सिदार्थ गहलोत,एआईसीसी सदस्य रहे राजेश कुमावत,पीसीसी सदस्य चन्दनसिंह राजपुरोहित,सोमेंद्र गुर्जर,एडवोकेट भागीरथसिंह राजपुरोहित,नारायणसिंह बडौली,श्याम खींचड़,महबूब टी.,हकीम भाई,सरपंच जसवंत मेवाड़ा,जया गुर्जर अतिथि के रूप में मौजूद हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे