काव्यस्थली पर सुप्रसिद्ध कवि महेंद्र भट्ट ने किया काव्यपाठ

 काव्यस्थली पर सुप्रसिद्ध कवि महेंद्र भट्ट ने किया काव्यपाठ  

श्रोता हुए भावविभोर 


जयपुर(जे पी शर्मा)।  काव्यस्थली पटल पर जो एक प्रसिद्ध साहित्य संस्था है। रविवार को महेन्द्र भट्ट ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं द्वारा ओजस्वी आवाज में प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया, उनके धाराप्रवाह बोलने पर सभी श्रोताओं ने भूरि भूरि प्रशंसा की।आपको बता दें अधिवक्ता भट्ट टी वी चैनलों एवम आकाशवाणी पर अपनी प्रस्तुति दे चुके है और समय समय पर देते रहते है। पटल संचालिका डॉ सुनीता शर्मा ने बताया कि महेंद्र भट्ट अभी तक सैकड़ों काव्यगोष्ठी एवम मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं तथा उनको सैकड़ो  कवि अपने मंच पर बुलाने के लिये कतार में है।   भट्ट को काव्यस्थली पटल ने काव्य शिरोमणि उपाधि से अलंकृत किया , तथा ब्राह्मण योद्धा फाउंडेशन रजिस्टर्ड ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एडमिन डॉ सुनीता शर्मा व जे पी शर्मा तथा एडमिन समूह के  वरिष्ठ सदस्य बलजीत सिंह अनंत ने भट्ट को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल  साहित्यिक भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे

18 जून को सुविख्यात ज्योतिषी दिलीप नाहटा पिंकसिटी में जयपुर वासियों को देंगे निशुल्क सेवा