वन विभाग की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह

 वन विभाग की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह


जयपुर । निजी सहायक संवर्ग संघ वन विभाग के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अरण्य भवन में सोमवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक  डीएन पांडेय की अध्यक्षता में किया गया।  डीएन पांडेय  द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष  अशोक कुमार जैन, महासचिव  चंद्र प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  आनंद सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष  महेश कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव  अशोक कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष  मोहन लाल सैनी एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 



शपथ ग्रहण समारोह में  देवी सिंह प्रदेश अध्यक्ष सहायक कर्मचारी संघ,  अजयवीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीक कर्मचारी संघ,  प्रकाश चंद यादव अध्यक्ष मंत्रालय कर्मचारी संघ वन विभाग,  हरि सिंह उपशाखा अध्यक्ष वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ वन विभाग जयपुर , शंभू सिंह उपशाखा अध्यक्ष सहायक कर्मचारी संघ वन विभाग जयपुर के साथ अन्य कर्मचारी  उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा ने की राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी

ब्यावर के जिला बनने की भविष्यवाणी हुई सत्य साबित

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन